आईपीएल अब टूर डी फ्रांस में बदल चुका है। इस एलीट साइकिलिंग रेस उनके प्रशंसक जानते हैं कि कैसे इसके पड़ाव आते हैं राइडर अपनी जगह संभालते हैं और मंजिल की ओर बढ़ने लगते हैं जब तक कोई मुंह उठाता है तब तो दूसरे का रिएक्शन आ जाता है। यह सिलसिला लगातार चलता रहता है जब तक की फिनिशिंग लाइन नजर नहीं आने लगती है और उसके बाद सभी प्रतिभागी सम्मान का उसी कर हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा देते हैं। यूएई में जो कुछ भी हो रहा है वह बिल्कुल ऐसा ही है। हमारे खिलाड़ियों को साझेदारी बनाने की जरूरत है।
रॉयल्स ने मुश्किल की किंग्स इलेवन की डगर
जिन टीमों को पहले से लग रहा था कि उन्होंने शीर्ष चार में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है वे अब इसे लेकर निश्चिंत नहीं है। जिन टीमों को एक हफ्ते या उससे पहले ही दौर से बाहर मान लिया गया था उन्होंने अब लय हासिल कर ली है। और खुद पर विश्वास करने लगी है टेलीविजन पर लाखों दर्शकों को इससे बेहतर प्रतिद्वंदिता देखने को नहीं मिल सकती है। क्योंकि नतीजे अविश्वसनीय हैं। जिन्हें भी इसका हिस्सा बनने का सम्मान मिला उनके सामने ड्रामा उत्साह और कैलकुलेशन के बीच एक बड़ी चुनौती है।और वो है शांत रहना। शांत रहिए और योजना पर ध्यान केंद्रित कीजिए। दबाव में रणनीति पर अमल कीजिए एक खिलाड़ी के तौर पर शांत रहिए और एक टीम के तौर पर भी। यह करने से ज्यादा कहना आसान है लेकिन यही तो चुनौती है। आरसीबी में हम जानते हैं कि क्या किए जाने की जरूरत है अगर हमें अंक तालिका में शीर्ष 2 में रहने का सपना पूरा करना है तो फिर शनिवार को शार जाह में सनराइजर्स हैदराबाद को हर हाल में हराना होगा। इसके बाद सोमवार को भी अबू धाबी में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी जीत दर्ज करनी होगी। हमारे खिलाड़ियों को साझेदारी बनाने की जरूरत है।