खतरों के खिलाडी का प्रोमो आया सामने, इस बार प्रोफेसर बन कर सब को डराएंगे रोहित शेट्टी

खतरों के खिलाडी का प्रोमो

टीवी का सबसे प्रसिद्ध और दर्शकों का पसंदीदा शो खतरों के खिलाडी बहुत जल्द टीवी पर वापसी करने वाला है। बता दे कि खतरों के खिलाडी का प्रोमो कलर्स चैनल पर रिलीज़ किया जा चुका है। इस प्रोमो में सबसे पहले रोहित शेट्टी की एंट्री होती है। जो इस बार प्रोफेसर बन कर सब को डराने का काम करेंगे। तो वही दूसरी तरफ स्टूडेंट्स बने सभी कंटेस्टेंट्स स्कूल की यूनिफार्म में नजर आ रहे है। वैसे बहुत से लोग ये भी जानना चाहते है कि इस बार इस शो में कौन कौन से सेलिब्रिटी हिस्सा लेने वाले है।

खतरों के खिलाडी का प्रोमो

खतरों के खिलाडी का प्रोमो आया सामने.. 

गौरतलब है कि इस सीजन में कई प्रसिद्ध टीवी कलाकार जैसे कि करन पटेल, करिश्मा तन्ना, शिविन नारंग, तेजस्वी प्रकाश, आरजे मलिश्का, कोरियोग्राफर धर्मेश, कॉमेडियन बलराज, अमृता खानवलकर और रानी चटर्जी आदि सब नजर आने वाले है। वही अगर हम इस शो की शूटिंग की बात करे तो खतरों के खिलाडी के इस सीजन की शूटिंग बुल्गारिया में की गई है। जी हां अब जाहिर सी बात है कि शो की शूटिंग खत्म होने के बाद उसे दर्शकों के सामने पेश किया जाता है।

https://www.instagram.com/p/B7Y_S9_Ad8Y/?utm_source=ig_web_copy_link

इसका मतलब ये है कि फिनाले को छोड़ कर बाकी शो की शूटिंग पूरी की जा चुकी है। यानि फिनाले की शूटिंग हमेशा की तरह मुंबई में ही की जाएगी। जिसमें कोई खास बॉलीवुड कलाकार गेस्ट बन कर आएगा। फ़िलहाल तो खतरों के खिलाडी का प्रोमो रिलीज़ किया जा चुका है और सभी कंटेस्टेंट्स यूनिफार्म में खूब मस्ती करते हुए भी नजर आ रहे है। मगर जब इन सब का सामना जंगली जानवरों और मुश्किल भरे टास्क के साथ होगा तब देखते है कि इनकी मस्ती गायब होती है या कायम रहती है। अभी तो आप इसका प्रोमो यहाँ देखिए और हमें बताईये कि आपको प्रोमो कैसा लगा और आप इसे कितनी रेटिंग्स देंगे।

Summary
खतरों के खिलाडी का प्रोमो आया सामने, इस बार प्रोफेसर बन कर सब को डराएंगे रोहित शेट्टी  Youth Express
Article Name
खतरों के खिलाडी का प्रोमो आया सामने, इस बार प्रोफेसर बन कर सब को डराएंगे रोहित शेट्टी Youth Express
Description
टीवी का सबसे प्रसिद्ध और दर्शकों का पसंदीदा शो खतरों के खिलाडी बहुत जल्द टीवी पर वापसी करने वाला है। बता दे कि खतरों के खिलाडी का प्रोमो कलर्स चैनल पर रिलीज़ किया जा चुका है। इस प्रोमो में सबसे पहले रोहित शेट्टी की एंट्री होती है। जो इस बार प्रोफेसर बन कर सब को डराने का काम करेंगे। तो वही दूसरी तरफ स्टूडेंट्स बने सभी कंटेस्टेंट्स स्कूल की यूनिफार्म में नजर आ रहे है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER