प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस का यह मजेदार वीडियो किया शेयर

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी एक ऐसी मिसाल कायम करती है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा के रूप में साबित हुई है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया जिसमें उनके पति निक जोनास बड़े ही मजाकिया अंदाज में नजर आए।

https://www.instagram.com/p/Bv7AmbSlOPs/?utm_source=ig_share_sheet&igshid=14u7cx6g8dkg0

 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस कदर प्यार में डूबी है कि उन्हें उनके बारे में फैली हुई अफवाहों से कोई भी फर्क नहीं पड़ता। पिछले कई दिनों से इन दोनों के बारे में ऐसी खबरें फैल रही हैं जिसका कोई सिर पैर ही नहीं है। हाल ही में यह खबर बड़ी ही सुर्खियों में थी कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे से तलाक लेने जा रहे हैं। लेकिन इन सब अफवाहों को नकारते हुए यह दोनों अपने प्यार की गहराइयों में डूबे हुए हैं और अक्सर ही सोशल मीडिया पर यह साबित भी करते रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है वह बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों को यह बेहद ही पसंद आ रहा है। इस वीडियो में निक जोनास गोविंदा के सुपरहिट गाने ‘मेरी पैंट भी सेक्सी’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो देखकर प्रियंका चोपड़ा खुद को रोक नहीं पाईं और इसे अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर दिया। वीडियो में ब्लू रंग के सूट में निक जोनस के डांस मूव्स भी गोविंदा से कुछ कम नहीं लग रहे। शायद यही बात प्रियंका चोपड़ा को पसंद आ गई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने गोविंदा को टैग भी किया है।

आपको बता दें कि यह वीडियो को सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है उसके पीछे कुछ और ही कहानी है। दरअसल, ये वीडियो निक जोनास के लेटेस्ट गाने ‘कूल’ का है। जिसमें अपने दोनों भाइयों के साथ नजर आ रहे हैं। जोनस ब्रदर्स का ये गाना 5 अप्रैल को रिलीज हुआ था. इससे पहले भी जोनस ब्रदर्स ने अपना एक गाना ‘सकर’ रिलीज किया था।

 

मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER