बता दे कि बॉलीवुड में फिल्म धड़क से एंट्री कर चुकी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की अब दूसरी फिल्म भी बड़े परदे पर आने के लिए तैयार है. जी हां उनकी इस फिल्म का नाम गुंजन सक्सेना होगा। जिसमे वह अपनी पहली फिल्म से काफी अलग लुक में नजर आएंगी। बहरहाल गुंजन सक्सेना फिल्म का पोस्टर अभी हाल फ़िलहाल ही रिलीज़ किया गया है। हालांकि कुछ लोगो को यह पोस्टर काफी अच्छा लग रहा है। तो वही कुछ लोग इस पोस्टर को लेकर जाह्नवी कपूर को काफी ट्रोल कर रहे है। गौरतलब है कि गुंजन सक्सेना को पूरी दुनिया द कारगिल गर्ल के नाम से जानती है। वही अगर हम इस फिल्म की बात करे तो इस फिल्म जाह्नवी के पिता का किरदार पंकज त्रिपाठी निभा रहे है।
गुंजन सक्सेना फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज़..
बता दे कि फिल्म के एक पोस्टर में पंकज जी अपनी बेटी को बड़े प्यार से गले लगाते हुए दिखाई दे रहे है। इसके इलावा इस फिल्म में अंगद बेदी, मानव विज और विनीत कुमार भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। बता दे कि अंगद बेदी इस फिल्म में जाह्नवी यानि गुंजन के भाई की भूमिका निभा रहे है। अब जाहिर सी बात है कि यह एक बेहतरीन बायोपिक है। तो ऐसे में यह फिल्म जाह्नवी के करियर के लिए काफी बड़ी हिट साबित हो सकती है। हालांकि यहाँ हैरानी की बात ये है कि जाह्नवी की पहली फिल्म के निर्देशक भी करण जौहर थे और इस फिल्म का निर्माण भी उन्ही के द्वारा किया गया है। यानि जाह्नवी इस बार भी करण जौहर की फिल्म में ही नजर आएंगी।
दरअसल गुंजन सक्सेना भारत की पहली आईएएफ पाइलट महिला थी। जिन्होंने कारगिल के युद्ध के दौरान कई घायलों को बचाने का काम किया था। इस दौरान जहाँ एक तरफ पाकिस्तान भारत के सिपाहियों पर गोलियां चला रहा था। वही दूसरी तरफ गुंजन सक्सेना बिना हथियार के सिपाहियों को बाहर निकालने का कार्य कर रही थी। बता दे कि यह फिल्म अगले साल तेरह मार्च को रिलीज़ हो सकती है। अब यूँ तो गुंजन सक्सेना फिल्म का पोस्टर आप यहाँ देख ही लेंगे। “मगर दोस्तों आप इस फिल्म को देखने के लिए कितने उत्साहित है, ये हमें जरूर बताईयेगा।”



