सावरों के बाद अब गिरधारी ने भी सबका मन मोह लिया है, वी कपूर का नया गाना छा रहा है यूट्यूब पर…

वी कपूर जो कि बाहरी देशों में रह कर पले-बड़े हैं। उनकी पूरी परवरिश की बाहरी देशों में ही हुई है। उनका नया गाना गिरधारी लोगों को बहुत ही पसंद आ रहा है। वह बचपन से श्री कृष्ण के बहुत ही बड़े भक्त रहे हैं। उन्हें श्रीकृष्ण से ही हर एक चीज की प्रेरणा मिलती है।

यूट्यूब पर भगवान श्री कृष्ण के बहुत ही सारे गाने आते ही रहते हैं और बहुत ही सारे गाने देखे जा सकते हैं। लेकिन इन दिनों हाल ही में वी कपूर एक गाना गिरधारी यूट्यूब पर छा चुका है। इस गाने ने दर्शकों को मन एकदम से बांध लिया है।

प्रस्थानम का ट्रेलर रिलीज़ होते ही एक बार फिर से संजय दत्त अपने किलर लुक में नज़र आए

इससे पहले भी वी ने एक गाना गाया था-” सावरों”। जिसे वी ने इकदम मॉडर्न अंदाज में गाया है। इस गाने को बहुत ही ज़्यादा पसंद किया गया है। वी कपूर को श्री कृष्ण में बहुत विश्वास है और उनकी आस्था से प्रेरित होकर ही वी ने गाना बनाया था। जो लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आया था। इस गाने को टाइम्स म्यूजिक ने रिलीज़ किया था।

https://youtu.be/A6aKyt4G2MU

हाल ही में वी ने एक नया गाना गाया -“गिरधारी”। इस गाने को यूट्यूब पर एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। टाइम्स म्यूजिक के साथ ही वी ने इस गाने को रिलीज़ किया है। इस गाने को बहुत ही ज्यादा पसंद किया और सुना जा रहा है। इस गाने में भी श्री कृष्ण के बारे में पूरी बात की गयी है।

इस गाने के बारे में बात करते हुए वी ने कहा-” मैं भगवान श्री कृष्ण का भक्त हूं। इसीलिए मैंने सावरें गाना भी गाया था। मैं हमेशा से ही उनके भजन सुनता आ रहा हूं। एक दिन मैंने सोचा क्यों ना उनके भजन को एक नए या कंटेंपररी तरीके से ऑडियंस तक पहुंचाया जाए। इसलिए मैंने गिरधारी गाना बनाया”।

वी कपूर ने बचपन से ही भारत में बहुत ही कम दिन बिताएं हैं। लेकिन फिर भी यह नहीं कह जा सकता कि विदेशों में रहकर भी वह बहुत ही आध्यात्मिक और शांत मन के हैं। वी श्री कृष्ण को बहुत ही मानते हैं और उनमें विश्वास रखते हैं।

Twitter के CEO Jack Dorseys का अकाउंट हैक, किया आपत्तिजनक ट्वीट

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER