कल हुए मैच के बाद यह कहना गलत नहीं होगा की “क्या यह पाकिस्तान की टीम दे पायेगी टीम इंडिया को टक्कर ?” यह हार पाकिस्तान के लिए 1992 के बाद सबसे बड़ी हार रही जहाँ वेस्ट इंडीज ने पहले तो पाकिस्तान के शानदार कहे जाने वाले बैटिंग लाइनअप को ध्वस्त करते हुए उन्हें 21.4 ओवर मात्र 105 के स्कोर पर समेत दिया और बाद में क्रिस गेल की 50 रन की शानदार पारी से लक्ष्य को मात्र 13.4 ओवर में हासिल कर लिया
शॉर्ट बॉल देखी बड़ी प्रॉब्लम
कल के मैच में यह देखा गया की पाकिस्तान के बल्लेबाज को शॉर्ट बॉल खेलने में काफी दिक्कतें आयी | उनके अधिकांश बल्लेबाज़ शॉर्ट बॉल के सामने जूझते दिखे | फखर ज़मान ने शुरुआत में थोड़ा बढ़िया क्रिकेट खेला लेकिन वह भी शॉर्ट बॉल पे गवां बैठे अपना विकेट | इसके बाद यह कहना गलत नहीं होगा की पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड में उछाल भरी पिच पर शार्ट बॉल से किया जा सकता है वार | हमारे पास बुमराह जैसा बॉलर होते हुए बढ़िया शॉर्ट बॉल डालने में कोई दिक्कत नहीं होती दिख रही है |
गेल ने भी रचा इतिहास
गेल ने कल के मैच में अपने 50 रन की शानदार पारी के दौरान 3 छक्के जड़ते हुए वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा छक्का मारने वाले बन गए खिलाडी | पहले यह रिकॉर्ड मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज अब्राहम बेंजामिन डी विलियर्स यानी कि एबी डी विलियर्स के नाम पे दर्ज था जिनका वर्ल्ड कप में 37 छक्के थे लेकिन गेल ने कल हसन अली को पहला छक्का जड़ते हुए उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया अब उनके वर्ल्ड कप में 40 छक्के हो गए हैं |
हालिया फॉर्म रही है बहुत खराब
पाकिस्तान की टीम की हालिया फॉर्म देखा जाए तो वह कुछ ख़ास नहीं रही है | कल हुए वेस्ट इंडीज के मैच से पहले अभ्यास मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने दी थी मात | हाल में समाप्त हुई इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खले गयी पाँच मैच की सीरीज में इंग्लैंड ने उन्हें 5-0 से करारी मात दी | ऑस्ट्रेलिया टीम ने पाकिस्तान की गढ़ कही जाने वाली यूनाइटेड अरब एमिरेट्स में उन्हें ५-० से शिकस्त दी |
क्या यह पाकिस्तान की टीम दे पायेगी टीम इंडिया को टक्कर !
अब बात करते हैं टीम इंडिया की जिसकी हालिया फॉर्म शानदार रही है बजाय की ऑस्ट्रेलिया की सीरीज छोड़ दी जाय तो और भारत को वर्ल्ड कप जीतने के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है | हमारे पास विराट कोहली जैसा वोर्ल्स क्लास बैट्समैन है तो बुमराह जैसा वर्ल्ड क्लास बॉलर और धोनी की अनुभव से हम किसी भी टीम को हराने में सक्षम हैं | भारत की स्पिन जोड़ी कुलचा से भी हमे बहुत उम्मीद रहेगी | भारत अपनी कैंपेन की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगी जो की 5 जून को खेला जायेगा |