अप्पो ने 2019 में अपने सब ब्रांड रेनो को लांच करने वाली है| रेनो (ओप्पो Reno) ब्रांड अपने पहले स्मार्टफोन को अगले महीने 10 अप्रैल 2019 को लॉन्च करेगी | लॉन्च से पहलेइस स्मार्टफ़ोन को चीन के सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से Oppo Reno फोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। टीना लिस्टिंग से इस बात का पता चला है कि Oppo Reno 10x ज़ूम के साथ आ सकता है। इसमें स्टाइलिश कमरे का सेटअप किया गया है, फोन 6.4 इंच के डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
क्या है फोन के स्पसिफिकेशन-
टीना लिस्टिंग के अनुसार, नए फोन का मॉडल नंबर PCAT00 और PCMaoo है।इस फोन के फीचर्स की लिस्टिंग डिटेल में किया गया है लेकिन अभी कोई फोटो नहीं है| लिस्टिंग के अनुसार (Oppo Reno) फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ 1080×2340 पिक्सल एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, संभवतः यह स्नैपड्रगन 710 चिपसेट से लैस हो सकता है।
कैमरे की बात करें तो टीना लिस्टिंग के मुताबिक इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।फोन में 3,680 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो की VOOC 3.0 रेपिड चार्जिंग के साथ आएगी। यह फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 है जिसमे की 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतारा जा सकता है।
इसके स्टोरेज को माइक्रो sd कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है| फोन की लंबाई-चौड़ाई 156.6×74.3×9 मिलीमीटर फोन का वज़न 185 ग्राम है। इंटीग्रेटेड पेरिस्कोप सेंसर की वजह से Oppo Reno फोन 10एक्स ज़ूम सपोर्ट के साथ आएगा। पेरिस्कोप मॉड्यूल का डाइमेंशन 23.5 x 11.5 x 5.73 मिलीमीटर है। ओप्पो रेनो से संबंधित एक नई वीडियो भी सामने आई है जिसमें कैमरा सेटअप के इंटरनल पार्ट्स को दर्शाया गया है।
वीडियो में दिखाया गया है की कैमरा के तीन पार्ट्स हैं- प्रिज्म, लेंस और सेंसर। लेंस को स्पेशल डी-कट डिजाइन में इंटीग्रेट किया गया है जिस वजह से मॉड्यूल काफी पतला है। इसके अलावा मैगनेटिक कॉयल भी है जो ओआईएस (OIS) प्राप्त करने के लिए प्रिज्म को मूव करती है।
फोन के पिछले हिस्से में दो रियर कैमरे दिए जा सकते हैं, बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक देखने को नहीं मिली और शयद फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं लगा है । हो सकता है कि Oppo Reno के डिस्प्ले में ही सेंसर को जगह मिले। फोन में नया और अनोखा पॉप-अप सेल्फी मैकेनिजम है। फोन को तीन कलर ब्लैक, ग्रीन, पर्पल और पिंक में उतारा जा सकता है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


