यह रखी गई है आखिरी तारीख

सही प्रकार से दे बैंक खाते का विवरण
बता दें कि जो भी उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा में भाग लिए थे उन्हें सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुल्क वापसी के लिए अपने बैंक खाते का विवरण दें दे। उम्मीदवारों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि दर्ज किया गया बैंक खाता संख्या, नाम और IFSC कोड सही है और जमा करने से पहले इसे ध्यान से देखें।
पहले चरण की करी जा रही वापसी
जहां बाद में करेक्शन करने का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा। जहां आरआरबी ने अपडेट में कहा कि बैंक खाते का विवरण ऑनलाइन भरते समय किसी भी समस्या की स्थिति में उम्मीदवारों की सहायता के लिए अप्लीकेशन विंडो पर एक हेल्प-मेन्यू भी एक्टिव रहेगा जिससे वह मदद ले सकते है। आपको बता दें कि आवेदन के समय उम्मीदवारों से 500 रुपये का परीक्षा शुल्क जमा कराया गया था। हालांकि, आरआरबी द्वारा पहले चरण की परीक्षा के बाद 400 रुपये की वापसी की जा रही है।

