ओला, जो की भारतीय कैब सर्विस देने वाली प्राइवेट कंपनी है, जिसने अब आया मुकाम हासिल किया है. अब भारतीय ओला सात समुन्दर पार लंदन में भी दौड़ेगी। दरअसल, Indian Ola ने ब्रिटेन की राजधानी लंदन में अपनी कैब सर्विस शुरू की है. इसके तहत Ola ने कंफर्ट, कंफर्ट एक्सएल और एक्जीक्यूटिव राइड श्रेणियों में सेवाएं शुरू की हैं. वहीं कंपनी के प्लेटफॉर्म पर 25,000 से ज्यादा चालक रजिस्टर्ड हैं.
इस नयी सेवा को लेकर कंपनी का मन्ना है कि लंदन की शुरुआत से वैश्विक विस्तार होगा. आपको बता दे की ओला के सह – संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी भवीश अग्रवाल ने कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में बताया है की- ” लंदन वास्तव में कैब सर्विस इंडस्ट्री में वैश्विक ताकत और शीर्ष कंपनी बनने की हमारी यात्रा की शुरुआत है. बहुत कम भारतीय ब्रांड हैं जो इस पैमाने पर और महत्वाकांक्षा के साथ वैश्विक बाजार में आते हैं. हमारी यात्रा और सफलता एक कीर्तिमान स्थापित करेगी.” फिलहाल चलिए आपको Indian Ola के प्लान के बारे में और भी जानकारी बता दे.
A big moment for all of us @Olacabs @OlainUK as we go live in #London! As a homegrown brand, this is a transformative event for all of us. We are excited to bring a differentiated mobility experience and welcome Londoners to #RideTheChange. Read more: https://t.co/EAlHOnHCBD pic.twitter.com/XKx8brVwbT
— Bhavish Aggarwal (@bhash) February 10, 2020
इन 3 तरह की सुविधा देगी Indian Ola
ओला अपने यूजर को कई तरह की सुविधा देती है. लेकिन लंदन में फिलहाल 3 तरह की सुविधा मुहैया करवाएगी जिनमें, कंफर्ट, कंफर्ट एक्सएल और एक्जीक्यूटिव राइड श्रेणिया शामिल है. वही परिचालन को लेकर कंपनी का मन्ना है की अगले 3 महीने काफी महत्वपूर्ण है. भवीश अग्रवाल ने बताया है की कंपनी तीन चीजों चालक, सुरक्षा और स्थानीय अधिकारियों एवं नियामकों के साथ सहयोग का रुख रखने पर ध्यान देगी।
वहीं ओला इंटरनेशनल के प्रमुख सिमॉन स्मिथ ने कहा, “हम लंदन में परिचालन चालू करने को लेकर रोमांचित हैं. यह हमारे व्यवसाय के लिहाज से एक अहम उपलब्धि है. यह लोगों को जोड़ने की हमारी महत्वाकांक्षा की दिशा में अगले कदम को दर्शाता है.”
आपको बता दे की, Indian Ola पिछले साल अगस्त में कार्डिफ में परिचालन शुरू करके ब्रिटेन में कदम रखा था. इसके बाद बर्मिंघम, लिवरपूल, एक्सेटर, रीडिंग, ब्रिस्टल, बाथ, कोवेंट्री और वारविक में अपनी सेवाओं का विस्तार किया. इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो ओला की एंट्री ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में हुई थी. यहां ओला ने फरवरी 2018 में सर्विस की शुरुआत की थी.
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.


