लगातार तीसरे दशक ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत कर इतिहास रच दिया नोवाक जोकोविच ने

ऑस्ट्रेलियन ओपन में

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने बेहद रोमांचक मुकाबले में डोमिनिक थिएम को हराकर साल का पहला ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम कर लिया है। खाश बात यह रही कि नोवाक जोकोविच ने लगातार तीसरे दशक में यह ग्रैंडस्लैम जीता है। हालांकि शुरू में वे मैच में पिछड़ गए थे लेकिन बाद में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए दशक का पहला ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया।

 

 

 

जोकोविक 3 दशक में सिंगल्स ग्रैंडस्लैम जीतने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।

लगातार तीसरे दशक

लगातार तीसरे दशक में जीता ग्रैंडस्लैम

साल 2008 में नोवाक जोकोविक ने अपना पहला ग्रैंडस्लैम इसी ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीता था। ये 2000 के दशक का उनका पहला ग्रैंडस्लैम था, जबकि 2011 में भी उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में ही साल और 2010 के दशक का पहला ग्रैंडस्लैम अपने नाम किया था। वहीं, अब 2020 के दशक में भी वे ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर लगातार 3 दशक में ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

शुरू में पिछड़कर कि वापसी जोकोविक

वर्ल्ड नंबर 2 खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने 1-2 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की ऑस्ट्रिया के पांचवीं वरीय डोमिनिक थिएम को करीब 4 घंटे तक चले मुकाबले में 6-4, 4-6, 2-6, 6-3, 6-4 से हराया और अपना 17वां सिंगल्स ग्रैंडस्लैम खिताब जीता।

सर्वाधिक सिंगल्स ग्रैंडस्लैम जीतने में तीसरे स्थान पर नोवाक जोकोविच

सर्बिया के इस खिलाड़ी का नाम अब सर्वाधिक पुरुष सिंगल्स ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के मामले में स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल (19) से दो और स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर (20) से मात्र तीन खिताब पीछे हैं। जिस लय में सर्बिया के नोवाक जोकोविच इस समय खेल रहे हैं ऐसे में , वे जल्द ही यह उलब्धि अपने नाम कर सकते है।

जीत की राशि भी कम नहीं

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने पर नोवाक जोकोविक को 29 करोड़ 45 लाख रुपये (4120000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर) मिले, जबकि उप विजेता डोमिनिक थिएम को 14 करोड़ 76 लाख रुपये (2065000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर) की इनामी राशि मिली।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER