ऑस्ट्रेलियन ओपन में सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का प्रदर्शन

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने बेहद रोमांचक मुकाबले, ऑस्ट्रेलियन ओपन में डोमिनिक थिएम को हराकर साल का पहला ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम कर लिया है। खाश बात यह रही कि नोवाक जोकोविच ने लगातार तीसरे दशक में यह ग्रैंडस्लैम जीता है। हालांकि शुरू में वे मैच में पिछड़ गए थे लेकिन बाद में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए दशक का पहला ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया।

जोकोविक 3 दशक में सिंगल्स ग्रैंडस्लैम जीतने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।

फाइनल मुकाबले में नोवाक जोकोविच का प्रदर्शन

 

ऑस्ट्रेलियन ओपन में

 

16 बार नोवाक जोकोविक ऑस्टेलियन ओपन में खेले हैं जिसमें वह आठ बार फाइनल में पहुंचे है और आपको बता दें कि इन आठों बार जोकोविच ने ट्रॉफी अपने नाम किया है।

 

 

 

फाइनल मुकाबले में डोमिनिक का प्रदर्शन

वहीं बात अगर डोमिनिक थिएम कि करे तो इस मामले में किस्मत उनके साथ नहीं रही है। 03 ग्रैंडस्लैम फाइनल मुकाबले डोमिनिक थिएम ने खेले हैं और तीनों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है। वह इससे पहले 2018 और 2019 में फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे थे और दोनों बार उन्हें उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा था। और एक बार दुबारा डोमिनिक कि किस्मत उनके साथ नहीं रही। और उन्हें उप विजेता से संतोष करना पड़ा।

ऑस्ट्रेलियन ओपन में नोवााक जोकोविक का प्रदर्शन

2020, विजेता

2019, विजेता

2018, चौथा दौर

2017, दूसरा दौर

2016, विजेता

2015, विजेता

2014, क्वार्टर फाइनल

2013, विजेता

2012, विजेता

2011, विजेता

2010, क्वार्टर फाइनल

2009, क्वार्टर फाइनल

2008, विजेता

2007, चौथा दौर

2006, पहला दौर

2005, पहला दौर

नोवाक  जोकोविक के सिंगल ग्रैंडस्लैम खिताब

08, ऑस्ट्रेलियन ओपन

01, फ्रेंच ओपन

05, विंबलडन

03, यूएस ओपन

इस तरह कुल मिलाकर सर्बिया के इस खिलाड़ी के नाम अब तक 17 सिंगल्स ग्रैंडस्लैम खिताब हो चुका है। वहीं सर्वाधिक सिंगल ग्रैंडस्लैम खिताब अभी भी स्विश स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर के नाम है। हालांकि दोनों के बीच अब मात्र तीन खिताब कि दूरी रह गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फेडरर अपना रिकॉर्ड कायम रखने में सफल रह पाते हैं कि उनका रिकॉर्ड कोई तोड़ पाता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER