ये तो सब जानते ही है कि सनी देओल के लाडले बेटे करण जल्दी ही बॉलीवुड में अपने डेब्यू करने वाले है। जी हां उनकी फिल्म पल पल दिल के पास का ट्रेलर तो लांच हो ही चुका है। अब जल्दी ही यह फिल्म बीस सितम्बर को बड़े परदे पर भी रिलीज़ होगी। ऐसे में न केवल करण देओल बल्कि सनी देओल भी अपने बेटे की फिल्म को लेकर काफी नर्वस महसूस कर रहे है। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि करण देओल के फेवरेट एक्टर पिता सनी देओल नहीं बल्कि कोई और है। दरअसल हाल ही में एक यूट्यूब चैनल पर करण से यह सवाल पूछा गया था कि उनके फेवरेट एक्टर कौन है।
पिता सनी देओल नहीं बल्कि यह है करण देओल का पसंदीदा एक्टर..
तो ऐसे में हर किसी को यही लग रहा था कि करण अपने पिता का ही नहीं लेंगे। मगर अफ़सोस कि उनका जवाब कुछ और ही था। बता दे कि करण देओल के फेवरेट एक्टर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार है। जी हां करण का कहना है कि उन्हें अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग काफी पसंद है। इसके साथ ही अक्षय कुमार काफी अनुशासन पसंद व्यक्ति है। उनकी यह बात भी करण को काफी पसंद है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो बॉलीवुड के खिलाडी कुमार यहाँ भी बाजी मार ही गए।
वही अब अगर हम करण देओल की डेब्यू फिल्म की बात करे तो यह फिल्म उनके पिता सनी देओल के निर्देशन में बनी है। शायद यही वजह है कि इस फिल्म को लेकर देओल परिवार काफी उत्साहित है। बहरहाल हम तो यही उम्मीद करते है कि करण की पहली फिल्म एकदम सुपरहिट साबित हो। हालांकि इसमें कोई दोराय नहीं कि करण की फिल्म के रिलीज़ होने का इंतजार केवल पिता सनी देओल नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार कर रहा है।



