कहते है कि खाना केवल पेट की भूख मिटाने के लिए ही खाया जाता है। तो ऐसे में इसका धर्म से कोई लेना देना नहीं होता। मगर आज जिस घटना के बारे में हम आपको बताने जा रहे है, वो इसी मुद्दे से संबंधित है। जी हां आज हम आपको बताएंगे कि जब जोमैटो में काम करने वाला एक गैर हिन्दू डिलीवरी बॉय किसी ग्राहक के घर खाना लेकर पहुंचा तब ग्राहक ने कैसे उस खाने के आर्डर को कैंसिल कर दिया। दरअसल हाल ही में अमित शुक्ला नाम के एक व्यक्ति ने ऑनलाइन जोमैटो से खाना आर्डर किया था। ऐसे में उन्होंने खाने का आर्डर केवल इसलिए कैंसिल कर दिया, क्यूकि फ़ूड डिलीवरी करने वाला शख्स हिन्दू नहीं था।
गैर हिन्दू डिलीवरी बॉय..
केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही शुक्ला जी ने अपने पैसे वापिस मांगने के लिए ट्वीट भी किया। बहरहाल शुक्ला जी का ट्वीट देख कर कंपनी भी कहा चुप रहने वाली थी। बता दे कि जोमैटो कंपनी ने शुक्ला जी के ट्वीट का जो जवाब दिया, वह सच में काबिल के तारीफ था। गौरतलब है कि शुक्ला जी के ट्वीट का जवाब देते हुए जोमैटो कंपनी ने लिखा कि खाने के कोई धर्म नहीं होता और वैसे भी वह डिलीवरी बॉय तो केवल अपना काम कर रहा था। तो इन सब का धर्म से कोई लेना देना नहीं है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी लिखा कि खाना तो खुद एक धर्म होता है। अब जाहिर सी बात है कि जब हम किसी भूखे का पेट भरते है, तब हमें यह नहीं देखना चाहिए कि वह किस धर्म का है।
Google CEO Job listed on Linkedin: Is Sundar Pichai’s Job in danger?
https://twitter.com/ZomatoIN/status/1156429449258250240
बस ऐसा ही जवाब जोमैटो कंपनी ने शुक्ला जी को दिया। बता दे कि यह जवाब पढ़ने के बाद हर कोई जोमैटो की तारीफ कर रहा है। हालांकि गैर हिन्दू डिलीवरी बॉय के हाथो से खाना लेना वैसे तो कोई पाप नहीं है। मगर यदि आप धर्म को लेकर इतना ही परहेज करते है, तो आपको ऑनलाइन खाना आर्डर ही नहीं करना चाहिए, क्यूकि हो सकता है कि कंपनी में जो लोग खाना बना रहे हो, वह भी गैर हिन्दू हो। वैसे इस बारे में आपकी क्या राय है ये हमें जरूर बताईयेगा। क्या उस ग्राहक ने जो किया वो सही था।


