दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे है साल 2018 में आयीं ‘आयुष्मान खुराना’ स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘बधाई हो’ के बारे में। फिल्म बहुत चली फिल्म ने बिज़नेस भी ताबड़तोड़ किया| आयुष्मान के किरदार ने, गजराज के किरदार ने काफी सुर्खियां बटोरी लेकिन एक किरदार ऐसा भी था फिल्म में जिसने साइलेंट किलर की तरह काम किया और वो काम उन्हें फिल्मफेयर तक ले गया। दोस्तों हम बात कर रहे है ‘नीना गुप्ता’ की।
‘शर्लिन चोपड़ा’ की कातिलाना अदा देख, फैंस हुए मदहोश
दोस्तों, इंडस्ट्री में कुछ ही एक्ट्रस ऐसी हुई हैं, जिन्होंने आर्ट और कमर्शियल फ़िल्मों में अच्छा तालमेल बनाया हुआ है। नीना गुप्ता की गिनती उन्हीं कुछ नाम में से है। कुछ सालों पहले तक लोग नीना गुप्ता को लगभग भूल चुके थे लेकिन ‘बधाई हो’ से फिर से वो सबकी नज़रों में आ गई।दो साल पहले तक नीना गुप्ता लोगो और समाज के बीच से गायब हो गयी थी फिर एक दिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट कर इंडस्ट्री के लोगों से काम मांगा, जिसे सब एक बहादुरी भरा कदम मान रहे थे। सभी को एक वरिष्ठ अदाकारा का ऐसा करना चौंका गया। नीना ने बताया कि लोगों को लगता था कि वो मुंबई में नहीं रहती।
‘रानी चटर्जी’ की इन अदाओ पर मर-मिटने को तैयार है उनके फैंस
जब भी किसी की नीना से बात होती है, तो वे लोग ‘बधाई हो’ के लिए उन्हें बधाई देना नहीं एक वाकये की चर्चा ज़रूर होती है, नीना कभी बीते ज़माने के मशहूर वेस्टइंडीज़ के क्रिकेटर ‘सर विवियन रिचर्ड्स’ को डेट करती थी, इसी रिश्ते से ‘मसाबा’ नाम की बेटी पैदा हुई। उस ज़माने की छोड़िए, आज भी बिना शादी के मां बनना एक बड़ी बात होती है। नीना का ये कदम तब के लिए काफ़ी क्रांतिकारी था।

