बॉलीवुड के शो मैन कहे जाने वाले राज कपूर की बेहतरीन पर्सनालिटी से तो हर कोई वाकिफ है। जी हां उनकी पर्सनालिटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि वह न केवल अच्छे एक्टर और अच्छे गायक थे, बल्कि एक अच्छे प्रोड्यूसर, निर्देशक भी थे। हालांकि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्ख़ियों में रहे थे। यहाँ तक कि जब नरगिस की शादी की खबर राज कपूर तक पहुंची थी, तब उनका हाल सच में काफी बुरा था। शायद यही वजह है कि नरगिस की शादी के बाद भी इन दोनों की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
नरगिस की शादी की खबर से टूट गए थे राज कपूर..
बता दे कि यह उस दौर की बात है जब राज कपूर और नरगिस के अफेयर के चर्चे चारों तरफ फैले हुए थे। मगर लाख कोशिशों के बावजूद भी इन दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुँच सका। दरअसल सुनील दत्त से शादी करने से पहले नरगिस पूरी तरह से राज कपूर से ही प्यार करती थी। तो वही राज कपूर भी नरगिस से काफी प्यार करते थे, लेकिन राज कपूर पहले से शादीशुदा और बच्चों के पिता थे। हालांकि इसके बावजूद भी राज साहब नरगिस से यह कह चुके थे, कि वह उनसे शादी जरूर करेंगे।
फिर जब नौ साल का लम्बा समय बीता, तब नरगिस को इस बात का एहसास हुआ कि राज कपूर न तो अपने पिता के खिलाफ जा सकते है और न ही उनसे शादी कर सकते है। तो ऐसे में उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर समझा। गौरतलब है कि मधु जैन की लिखी किताब के मुताबिक जब राज कपूर को पता चला कि नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली है, तब वह फूट फूट कर बहुत रोयें थे। आपको जान कर हैरानी होगी कि नरगिस और राज कपूर जी ने करीब सोलह फिल्मों में एक साथ काम किया था और इसी वजह से उनकी जोड़ी को परदे पर सुपरहिट माना जाता था।
वही अगर खबरों की माने तो ऐसा भी कहा जाता है कि नरगिस की शादी की खबर सुनने के बाद राज कपूर ने खुद को सिगरेट के बटों से भी जलाया था। सिर्फ इसलिए क्यूकि वह खुद को यकीन दिलाना चाहते थे, कि यह कोई सपना नहीं है। यहाँ तक कि इन सब के बाद राज कपूर ने शराब पीनी भी शुरू कर दी थी। बता दे कि कई सालों के बाद जब नरगिस दत्त का अंतिम संस्कार हुआ था, तब राज कपूर उनके जनाजे में बाकी आम लोगों की तरह सबसे पीछे चल रहे थे। शायद इसलिए क्यूकि वह अपने प्यार को इस तरह से जाते हुए नहीं देख सकते है। दोस्तों अगर आप नरगिस दत्त की जगह होते तो क्या करते, इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।



