हर साल की तरह इस साल लोगो के मन में यह सवाल आता है कि नए साल में कही बाहर घूमने का प्लान बनाया जाए। तो बहुत से लोग यह भी सोचते है कि कहीं बाहर जाने पर उनका बजट ना बिगड़ जाए। कई बार तो यह सोचकर लोग अपने घूमने का प्लान भी कैंसिल कर देते हैं। तो ऐसे में अगर आपको भी लगता है कि नए साल में घूमने पर आपका बजट बिगड़ सकता है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम बात करने जा रहे है ऐसी जगह के बारे में जहां आप कम बजट के साथ बाहर घूमने जा सकते है।
गोवा अलग तरह का जश्न
अक्सर नए साल के समय लोगो के मन में गोवा घूमने का सवाल जरूर आता है। वैसे तो आप गोवा घूमने का भी प्लान बना सकते है लेकिन नए साल का जश्न गोवा में एक बेहद ही अलग तरह लोग मनाया करते है। अगर आप यहां जाते है तो बोहेमियन बीच पार्टी से लेकर नाइट क्लब इवेंट्स का हिस्सा बन सकते है।
यहां चलता है पार्टी का दौर
बता दें कि दिसंबर के आखिरी दिनों में गोवा में पार्टी का दौर चलता रहता है। ऐसे में आप यहां पहुंचकर जमकर मस्ती कर सकते हैं। अगर आप गोवा में न्यू ईयर मनाना चाह रहे है तो यहां आप टीटो क्लब, मैम्बो कैफे व बोट क्रूज पार्टी को एन्जॉय कर सकते है। अगर आप पहले से ही पैकेज को बुक करवा लेते हैं तो आपको हर व्यक्ति का लगभग पांच से सात हजार रूपए खर्च बैठेगा।
ऊटी
वहीं, आप चाह रहे है कि कहीं ऐसी जगह जाए जहां शोर सो दूर रहे। तो आप एक ऐसी ही शांत जगह पर रहकर नए साल का स्वागत करना चाहते हैं तो वह जगह है ऊटी। आप यहां पर आकर टी फैक्टी और म्यूजियम, बोटिंग, बोटेनिकल गार्डन में जा सकते है। साथ ही नए साल का आनंद लेने के लिए आप सड़कों पर निकल जाएं। यकीन मानियें वहां पर आतिशबाजी का माहौल देखकर आपके मन को काफी अच्छा लगेगा। तो अगर आप ऊटी जा रहे है तो आपका खर्च सात से आठ हजार रूपए प्रति व्यक्ति बैठेगा।
