आपने अक्सर सुना होगा कि चेहरे को फेस वॉश या साबुन से धोने पर यह एकदम खिल जाता है। इससे चेहरे में चमक आ जाती है। मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ये सही नहीं है। जी हां वास्तव में फेस वॉश या साबुन से कभी चेहरा नहीं धोना चाहिए, वो इसलिए क्यूकि इससे आपके चेहरे की खूबसूरती समय से पहले ही बर्बाद हो जाएगी।
चेहरा नहीं धोना चाहिए कभी भी फेस वॉश और साबुन से..
आपको जान कर हैरानी होगी कि ये प्रोडक्ट्स चेहरे के लिए काफी हानिकारक होते है। इससे आपकी त्वचा को कई सारे नुक्सान भी हो सकते है। बता दे कि इससे आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है। यहाँ तक कि इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपके चेहरे पर झुर्रियां भी पड सकती है। बहरहाल चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप घरेलू चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते है।
1. गौरतलब है कि आप अपने चेहरे पर कच्चे दूध का इस्तेमाल भी कर सकते है। जी हां कच्चे दूध का इस्तेमाल करने से न केवल डेड स्किन निकल जाती है, बल्कि इससे त्वचा की नमी भी कायम रहती है। इसके साथ ही इससे चेहरे को कोई नुक्सान भी नहीं होता।
2. इसके इलावा आप चेहरे पर चीनी का इस्तेमाल भी कर सकते है। सबसे पहले तो चीनी को अच्छी तरह से पीस ले। उसके बाद पीसी हुई चीनी को चेहरे पर लगा ले। इससे आपकी त्वचा एकदम साफ हो जाएगी।
3. बता दे कि पपीते में मौजूद विटामिन एकदम नेचुरल क्लींजर की तरह ही काम करते है। जिससे चेहरे की त्वचा में काफी निखार आता है। इसके लिए आप पपीते के कुछ टुकड़ो में शहद मिला कर उसे मिक्स कर ले। उसके बाद इस मिश्रण से अपने चेहरे की हल्के हाथो से मसाज करे। बहरहाल इससे न केवल चेहरा साफ होगा बल्कि झांइयों की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
बता दे कि फेस वॉश और साबुन से कभी चेहरा नहीं धोना चाहिए, क्यूकि इससे आपके चेहरे की चमक जा सकती है। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी ये हमें जरूर बताईयेगा।



