जहाँ एक तरफ कुछ लड़कियों के बाल कुदरती रूप से सिल्की और खूबसूरत होते है। वही कुछ लड़कियां ऐसी भी होती है, जिनके बाल रूखे और काफी कर्ली होते है। ऐसे में आपको अपने बाल स्ट्रेट करवाने के लिए पार्लर जाना पड़ता है। इसके इलावा इस प्रक्रिया में काफी समय और पैसा भी खर्च हो जाता है। इसलिए आज हम आपको स्ट्रेट बालों के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने वाले है। जिससे आपके बाल एकदम शानदार और खूबसूरत हो जायेंगे। तो चलिए अब आपको इन नुस्खों के बारे में विस्तार से बताते है।
स्ट्रेट बालों के लिए आजमाएं घरेलू नुस्खे..
1. बता दे कि अपने बालो को चमकदार और सिल्की बनाने के लिए आप अंडे का इस्तेमाल कर सकती है। जी हां अपने बालों में हफ्ते में एक या दो बार अंडा जरूर लगाएं। इसके इलावा आप ऑलिव आयल का इस्तेमाल भी कर सकती है।
2. गौरतलब है कि ऑलिव तेल लगाने से आपके बालो को काफी नमी मिलेगी। जिससे आपके बाल रूखे नहीं रहेंगे और कम कर्ली भी होंगे।
3. वही अगर आप इन दोनों चीजों को मिक्स करके लगाएं तो इससे आपके बालो को ज्यादा फायदा होगा। इसके लिए बर्तन में दो अंडे लीजिये और उसमे जरूरत के अनुसार ऑलिव तेल डाल कर उसे फेंट लीजिये। बहरहाल इस मिश्रण को अपने बालो पर अच्छी तरह से लगा लीजिये। उसके बाद किसी मोटे दांत वाली कंघी से अपने बालो को सीधा कर लीजिये। फिर आखिर में एक तौलिया लीजिये और उसके हल्के गर्म पानी में डुबो कर अपने बालो पर बाँध लीजिये। उसके बाद अपने बालो को किसी माइल्ड शैम्पू से धो लीजिये। फिर हल्के गीले बालो पर ही थोड़ी सी कंघी कर लीजिये।
बता दे कि तौलिये को कुछ समय के लिए अपने बालो पर ऐसे ही बंधा रहने दे और फिर बालो को शैम्पू करे। इससे आपके बाल यक़ीनन सीधे हो जायेंगे। बहरहाल स्ट्रेट बालों के लिए अगर आप इस नुस्खे का इस्तेमाल करेंगी तो आपके बाल जल्दी सीधे और चमकदार होंगे। दोस्तों आपको ये नुस्खा कैसा लगा हमें जरूर बताईयेगा।



