वैसे तो आज कल इंटरनेट का जमाना है और ऐसे में आज के समय में पढ़ाई करना काफी आसान हो गया है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताना चाहते है, जो आपको सही तरीके से पढ़ने में मदद करेगी। इसलिए पढ़ते समय न भूले ये खास बातें और अच्छी तरह से पढ़ाई करे। सबसे पहले तो पढ़ाई हमेशा कुर्सी और टेबल पर बैठ कर करनी चाहिए। वो इसलिए क्यूकि बिस्तर पर बैठ कर पढ़ने से नींद आने लगती है। इसके इलावा पढ़ते समय टीवी या किसी भी तरह के गाने न बजाएं।
पढ़ते समय न भूले..
इसके साथ ही पढ़ते समय अपने मोबाइल को एकदम स्विच ऑफ कर दे, ताकि आपका ध्यान न भटक सके। गौरतलब है कि आप जो भी पाठ पढ़ रहे है, उसे साथ साथ लिखते भी रहे, ताकि भविष्य में आपको नोट बनाने की जरूरत न पड़े। बता दे कि रट्टा लगाने से कोई भी चीज याद नहीं रहती। इसलिए पढ़ाई करते समय पढ़ी हुई चीजों पर विचार भी जरूर करे। वैसे कई बार ऐसा होता है कि पढ़ाई करने की टेंशन में कुछ लोग खाना पीना भूल जाते है। मगर हम आपको बता दे कि ऐसा करना सही नहीं है।
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की तिथियों की संपूर्ण जानकारी


