जून जूलाई एवं अगस्त का महीना आते ही लगभग सभी विद्यालयों व विश्वविद्यालयों के प्रवेश परीक्षाओं की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती हैं। साथ हीदाखिले की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो ही जाते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय भी 25 जून से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने जा रहा है।
अपने उज्ज्वल भविष्य का सपना देखने वाले प्रत्येक विद्यार्थी का प्रयास होता है, की उसकी शिक्षा देश के श्रेष्ठ संस्थान से पूरी हो। 1922 में स्थापित दिल्ली विश्वविद्यालय आज भी अपनी गुड़वत्ता के लिए छात्रों की प्राथमिकता में शामिल है। कला,विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में यहाँ से स्नातक,स्नातकोत्तर, एम. फिल व पी.एचडी में प्रवेश हेतु अलग अलग मापदण्ड निर्धारित किए गए हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक में प्रवेश हेतु प्रथम कट ऑफ 28 जून को जारी किया जाएगा। वहीं ईसीए कोटा से प्रवेश हेतु प्रारंभिक परीक्षा 25 जून से शुरु होंगे।



स्पोर्ट्स कोटा से प्रवेश हेतु प्रारंभिक चरण 2 जुलाई से शुरु होंगे। तथा लिखित परीक्षा द्वारा प्रवेश हेतु 3 जुलाई से परीक्षाएँ आरम्भ होंगी।

मेरिट द्वारा प्रवेश हेतु तिथि इस प्रकार निर्धारित की गई है –
- प्रथम कट ऑफ -28 जून 2019
- द्वितीय कट ऑफ -4 जून 2019
- तृतीयकट ऑफ -9 जून 2019
- चतुर्थ कट ऑफ -15 जून 2019
- पंचम कट ऑफ -20 जून 2019
स्नातक,स्नातकोत्तर, एम. फिल व पी.एचडी में प्रवेश हेतु नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 3 जुलाई से परीक्षाओं की तिथि निर्धारित की गई है। लगभग 97 साल पुराने दिल्ली विश्वविद्यालय ने देश को कई बड़े नाम दिये हैं।


देश के उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के छात्रों को 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया है। जिसके अन्तर्गत 10 प्रतिशत सीट इस वर्ग के लिए सुरक्षित है। आवेदन पत्र में EWS(इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन) का विकल्प उपलब्ध था। तात्पर्य है की अब दिल्ली विश्वविद्यालय में SC,ST,OBC,PWD के साथ EWS आरक्षण भी जोड़ दिया गया है। EWS कोटा से आवेदन करने वाले छात्रों का आवेदन शुल्क भी सामान्य से कम रखा गया था।



