इसमें कोई शक नहीं कि सोते समय व्यक्ति के शरीर की पोजीशन जैसी होती है, व्यक्ति के शरीर पर उसका वैसा ही प्रभाव पड़ता है। यानि अगर आप रात को या कभी भी ठीक तरह से न सोएं तो इसका बुरा असर आपके शरीर पर यक़ीनन पड़ता है। इसलिए ये जरुरी है कि हम सोते समय न केवल अपने शरीर को आराम पहुंचाएं, बल्कि सही पोजीशन में भी सोने की कोशिश करे। बता दे कि भूल कर भी सोते समय न करे ये गलतियां, वरना आपका शरीर कई गंभीर रोगों का शिकार हो सकता है।
सोते समय न करे ये गलतियां..
1. यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि आमतौर पर बहुत से लोग सोने के लिए तकिए का इस्तेमाल तो जरूर करते है। मगर बहुत कम लोग ये बात जानते है कि सोते समय तकिए को सर के नीचे रख कर सोने से इसका प्रभाव रीढ़ की हड्डी पर पड़ता है। यहाँ तक कि इससे आपको गर्दन में भी दर्द हो सकता है। इसलिए अगर हो सके तो तकिए का इस्तेमाल न करे।
2. बता दे कि कुछ लोग रात को सोते समय दाहिनी तरफ करवट ले कर सोते है। जिसके कारण उनके पेट में खाना ठीक से नहीं पच पाता। इसलिए दाहिनी तरफ करवट ले कर सोना भी सही बात नहीं है।
3. इसके इलावा पेट के बल सोना भी सही नहीं है। जी हां पेट के बल सोने से आपको सच में कई मुश्किलें हो सकती है। दरअसल पेट के बल सोने से गुर्दे और फेफड़ों पर काफी जोर पड़ता है। जो आपके शरीर के लिए सही नहीं है। इसलिए अगर आप चाहे तो बाई तरफ करवट लेकर सो सकते है। ये सोने का सबसे अच्छा तरीका है। बहरहाल भूल कर भी ये गलतियां सोते समय न करे, क्यूकि इससे आपके शरीर को ही काफी नुक्सान पहुंचेगा। अगर आप इन सब बातों का ध्यान रखेंगे तो हो सकता है कि आपको अच्छी नींद भी आ जाएँ।


