ये अभिनेत्री बनने वाली हैं अक्षय कुमार की मां

अक्षय कुमार की मां

जैसा कि सब जानते हैं कि अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं और 1 साल में कम से कम दो या तीन फिल्म दो जरूर करते हैं। इन्हीं फिल्मों के चलते अब हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का नाम सामने आया है और यह और कोई अभिनेत्री नहीं बल्कि ‘बधाई हो’ फिल्म में काम कर चुकी नीना गुप्ता हैं।

निर्देशक रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म “सूर्यवंशी” की शूटिंग में व्यस्त सभी कलाकारों का नाम एक एक कर के सामने आ रहा है। पहले इस फिल्म सूर्यवंशी को लेकर अक्षय कुमार के साथ साथ कैटरीना कैफ का नाम सामने आया था जो इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी और अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगी। वहीं अब इस फिल्म से जुड़ा एक और नाम सामने आया है अभिनेत्री नीना गुप्ता का जो सूर्यवंशी में अक्षय कुमार की मां का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी के लिए ‘बधाई हो’ एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने साइन कर लिया है। सूर्यवंशी में नीना गुप्ता अक्षय कुमार की मां के रोल में नजर आएंगी। अंग्रेजी वेबसाइट मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने खुद इस बात का खुलासा किया है। नीना गुप्ता ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि सूर्यवंशी में मेरा रोल बॉलीवुड की पारंपरिक मां से काफी अलग और मजेदार होने वाला है।

उन्होंने आगे यह भी बताया कि “सूर्यवंशी की मां अपने बेटे से खाना या शादी की बातें करती नहीं नजर आएगी। बल्कि फिल्म में मैं अक्षय और कैटरीना दोनों की लाइफ में काफी अहम किरदार निभाती नजर आउंगी। उन्होंने आगे यह भी कहा कि फिल्म में मेरे किरदार के साथ खास ट्रीटमंट किया गया है और मैं इस दिलटचस्प रोल को निभाने के लिए काफी उत्साहित हूं, क्योंकि में कुछ इसी तरह के किरदार की खोज में थी।”

इसके अलावा उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्म साइन करने को लेकर कहा कि “रोहित शेट्टी एक कमाल की फिल्म बना रहे हैं, जिसे दर्शक जरूर पसंद करेंगे। रोहित की फिल्मों को हमेशा से दर्शकों की तरह से सराहा गया है।” बता दें कि सूर्यवंशी में अक्षय कुमार एक कॉप के रोल में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में अक्षय और कैटरीना की जोड़ी काफी लंबे समय बाद फिर से रोमांस करती दिखेगी। पिछले बार दोनों तीस मार खान में नजर आए थे।

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER