Flipkart ने अपनी प्रतिद्वंदी ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon India को टक्कर देते हुए 4 मई से 7 मई तक Flipkart Summer Carnival सेल की शुरुआत की थी | बता दें कि Amazon India पर भी इसी समय में Amazon Summer Sale का आयोजन किया गया । Flipkart Mobile Summer Carnival सेल में सलेक्टेड स्मार्टफोन, गेमिंग कंसोल, और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडॉक्ट पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। Flipkart Summer Carnival सेल में बॉयर्स को डिस्काउंट के साथ-साथ अलग-अलग पेमेंट मेथड पर no-cost EMI की सुविधा भी मिल रही है। Flipkart Summer Carnival सेल में मिल रही धमाकेदार डील्स कुछ इस प्रकार हैं।
ये अभिनेत्री बनने वाली हैं अक्षय कुमार की मां
Flipkart Summer Carnival Deals में मिल रहे डिवाइस
Nokia 6.1 Plus
इस सेल के दौरान Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फिलहाल इस स्मार्टफोन की कीमत 17,600 रुपये हैं। वहीं एक्सचेंज ऑफर के तहत इस फोन पर 11,950 रुपये तक का एडिशनल डिस्काउंट मिल सकता है। Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन में 5.8-इंच full-HD+ डिस्प्ले और ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 636 SoC, जिसमें 4GB की रैम और 3,060mAh की बैटरी दी गई है।
Honor 9 Lite
Honor के स्मार्टफोन Honor 9 Lite को सेल के दौरान अब तक की सबसे कम कीमत 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वैसे तो इस स्मार्टफोन की कीमत 16,999 रुपये है। Honor 9 Lite स्मार्टफोन में 5.65-इंच की full-HD+ डिस्प्ले और हुवावे का Kirin 659 चिपसेट दिया गया है जो कि 4GB रैम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक दोनों ओर ड्यूल कैमरा सेटअप भी है|
Nokia 5.1 Plus
Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन का 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट की सेल में 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं एक्सचेंज ऑफर के तहत ये इस स्मार्टफोन में 7,350 रुपये तक का एडिशनल डिस्काउंट भी मिल रहा है। फिलहाल इस स्मार्टफोन का मार्केट प्राइज 13,199 रुपये है। Nokia 5.1 Plus में 5.8-इंच HD+ डिस्प्ले और ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। ये स्मार्टफोन MediaTek के Helio P60 प्रोसेसर के साथ आता है।
Realme 2 Pro
अप्पो के सबब्रांड Realme 2 Pro स्मार्टफोन का 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को फ्लिपकार्ट से इन दिनों 10,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की का दूसरा 4 GB वाला वेरिएंट 11,950 रुपये में खरीदा जा सकता है। दोनों डिवाइसेस की कीमत ऑफ सेल पीरियड में क्रमशः 14,990 और 16,990 रुपये है। Realme 2 Pro में 6.3-इंच की full-HD+ डिस्प्ले और ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। ये स्मार्टफोन 3,500mAh की बैटरी और Qualcomm के Snapdragon 660 SoC से लैस है।
इसके अलावा भी इस सेल में काफी मोबाइल फोन है जिससे की काम दाम में खरीदा जा सकता है| जैसे की Honor 10 जिसकी कीमत 35,999 रुपये है। उसे इंप्रेसिव कीमत 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Apple iPhone XR मात्र 59,900 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। सेल के दौरान फ्लिपकार्ट पर HDFC Bank के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर बॉयर्स को ये स्मार्टफोन पर एडिसनल 5,990 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। ऐसे में HDFC बैंक के कस्टमर्स को ये स्मार्टफोन 53,910 रुपये में मिल सकता है। वहीं अगर आप पुराना स्मार्टपोन एक्सचेंज करते हैं तो 17,450 रुपये तक का एडिशनल डिस्काउंट पा सकते हैं।
इसके अलावा भी इस सेल में काफीअच्छी डील्स है|जैसे की JBL Cinema SB150 स्पीक को सेल फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान 9,999 रुपये में खरीदा जा सकत है। Sony PlayStation 4 500GB स्लिम कंसोल को 22,190 रुपये की डिस्काउटेड कीमत पर खरीदा जा सकता है।
टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.

