अगर हम क्रिकेट की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के हीरो माने जाते है। मगर इसके बावजूद उनकी कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है। जी हां कुछ खास वजहों के कारण विराट कोहली की कप्तानी अब खतरे में पड़ सकती है। आखिर वो वजहें कौन सी है, ये भी हम आपको बताते है। दरअसल विराट कोहली काफी समय से किसी बड़े टूर्नामेंट में अपनी टीम को जीत दिलवाने में कामयाब नहीं हो पा रहे है। वही दूसरी तरफ आईसीसी इवेंट्स के दौरान भी विराट कोहली की कप्तानी का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। शायद यही वजह है कि खेल के दौरान वह बार बार महेंद्र सिंह धोनी की सलाह भी लेते थे।
खतरे में पड़ सकती..
हालांकि विराट कोहली ने भारतीय टीम का कप्तान रहते हुए इस टीम में कई बदलाव किए है, लेकिन फिर भी इससे भारतीय टीम को कुछ खास फायदा नहीं हो रहा। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो वर्ल्ड कप हारने के बाद विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाएं जा रहे है, जिसका जवाब केवल कोहली ही दे सकते है। इसके इलावा ऐसा सुनने में आया है कि विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने कोई भी बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है। जिसके कारण उनकी कप्तानी पर खतरा मंडराना लाजिमी है। केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही यह खबरे भी आई थी कि भारतीय टीम के कुछ खिलाडी विराट कोहली की कप्तानी से खुश नहीं है।
World Cup Champs on the brink of losing to Ireland: Know story
अब वो खिलाडी कौन है ये तो हम भी नहीं बता सकते। मगर जहाँ तक हम अंदाजा लगा सकते है तो ऐसा हो सकता है कि भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को दे दी जाएँ। वैसे भी वर्ल्ड कप के दौरान उनका प्रदर्शन काफी बेहतरीन था। बता दे कि वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भारतीय टीम के कई खिलाडियों ने कोहली को कप्तानी से हटाने की इच्छा भी जाहिर की है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अब अगर विराट का बल्ला न चला तो उनकी कप्तानी सच में खतरे में पड़ सकती है।


