यूँ तो सलमान खान आएं दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियां बटोरते ही रहते है। मगर आज कल वह अपनी फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे है। वैसे हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम यहाँ दबंग 3 की नहीं बल्कि किसी और फिल्म की बात कर रहे है। जिसमे यह प्रसिद्ध एक्ट्रेस सलमान खान की माँ का किरदार निभाएंगी। दरअसल बात ये है कि सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म को लेकर न केवल लीड एक्ट्रेस की बल्कि माँ का किरदार निभाने के लिए भी एक अच्छी एक्ट्रेस की तलाश कर रहे थे।
सलमान खान की माँ बनेगी यह एक्ट्रेस..
बता दे कि हम यहाँ सलमान खान की फिल्म राधे की बात कर रहे है। जो शायद उनकी फिल्म वांटेड का ही रीमेक होगी। इस फिल्म में सबसे पहले तो दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा ही खास भूमिका में नजर आने वाले थे। मगर अब इस फिल्म में आदित्य पंचोली की पत्नी यानि जरीना वाहिब भी नजर आएंगी। वैसे भी इससे पहले जरीना जी ने कभी बड़े परदे पर सलमान की माँ का किरदार नहीं निभाया था। ऐसे में यह देखना काफी मजेदार होगा कि इस फिल्म में माँ बनने के बाद वह कितना बेहतरीन अभिनय कर पाती है।
इस फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा द्वारा किया जाएगा। ये बात अलग है कि यह फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी, लेकिन इस फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता अभी से बनी हुई है। शायद इसलिए क्यूकि इस फिल्म को लेकर हर दिन नयी नयी बातें देखने और सुनने को मिल रही है। यह फिल्म एक्शन से काफी भरपूर होगी। अगर हम साफ शब्दों में कहे तो यह फिल्म वांटेड की तरह ही काफी शानदार होगी। फ़िलहाल तो सलमान खान अपनी फिल्म दबंग 3 और बिग बॉस की होस्टिंग में काफी व्यस्त है। इसलिए उनके पास खुद के लिए भी ज्यादा समय नहीं बच पाता।


