मोहित मलिक, जो वर्तमान में कुल्फी कुमार बाजेवाला शो में दिखाई दे रहे हैं, भारतीय टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय नामों में से एक बन गए है। अभिनेता मोहित मालिक ने सिकंदर सिंह गिल के रूप में प्रसिद्धि हासिल की,इस शो में वो एक संगीत उस्ताद हैं जो अपनी बच्ची अमाइरा और पत्नी लवली से बहोत प्यार करता है। लेकिन बाद में उसे अपनी पहली बच्ची कुल्फ़ के बारे में पता चलता है।
ये शो और दुसरे शो से थोड़ा सा अलग है इसमें बाप बेटी के रिश्ते को बहोत ही ख़ूबसूरती से दिखाया गया है। इसी के बीच, एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट से ये पता चला है कि अभिनेता मोहित मालिक को अगले सीजन में खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है, जिसमें बिग बॉस के ऑन एयर होने से पहले अगस्त, सितंबर तक प्रतियोगी शूटिंग शुरू कर देंगे।
पढ़ें मोहित मालिक ने इस बारें क्या जानकारी दी
हमारे सूत्र ने हमें सूचित किया, “मोहित से पिछले साल भी संपर्क किया गया था और इस साल निर्माता उन्हें बोर्ड पर लाने के लिए और भीं बहुत उत्सुक हैं क्योंकि उनका शो कुल्फी कुमार प्रतिद्वंद्वी चैनल पर नंबर 1 है। शो में पिता-पुत्री कनेक्ट ने बहुत धमाल मचाया है।अब ये शो अच्छी तरह से दर्शकों के बीच और बेहद लोकप्रिय हो गया है। बाद में जब हमने मोहित से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने केकेके 10 के लिए संपर्क किए जाने वाली की अफवाहों की पुष्टि की, हालांकि, यह पूछे जाने पर कि क्या वह ऑफर लेने में रुचि रखते हैं, उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया।
खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 के लिए प्रतियोगियों की तलाश शुरू हो चुकी है और शो की लोकप्रियता को समझते हुए, हम इस बार भी कुछ बड़े नामों की सूची में शामिल होने के बारे में निश्चित हैं। पिछले सीज़न को बहुत सराहा गया और पसंद किया गया और पूरे दो महीने खतरों के खिलाडी नंबर 1 स्थान पर बना रहा। इस शो को होस्ट रोहित शेट्टी करते हैं, जो की एक प्रसिद्ध हिंदी फिल्म निर्देशक हैं, जो वर्तमान में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ द्वारा अभिनीत फिल्म, सोवरीवंशी की शूटिंग करने में काफी बिजी चल रहे हैं।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

