Apple जल्द लाने वाली है अपना नया iphone SE Plus, जानियें क्या होगी कीमत

Apple जल्द लाने वाली है अपना नया iphone SE Plus, जानियें क्या होगी कीमत

हम देखते है कि हर आदमी का सपना होता है कि वह  I phone खरीदे। वहीं एप्पल (Apple) कंपनी की बात करे तो वह हमेशा से ही महंगे फोन के लिए जानी जाती रही है। इसके आईफोन हमेशा से महंगे रहे है, लेकिन इसे काफी लोग चाहते है। आपको बता दे कि एप्पल कंपनी इस साल एक कम कीमत वाला आईफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी एक नया iphone SE Plus लाने वाली है।

ये होगा डिस्पले

आपको बता दे कि यह आईफोन एसई 2020 (iphone se 2020) का अपग्रेडेड वर्जन होगा। एप्पल के नए फोन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स पिछले दिनों आई थी। जिसके मुताबिक एप्पल (Apple) एसई प्लस (SE Plus) में वाइड नॉच डिस्पले दिया जा सकता है। साथ ही डिस्प्ले की बात करे तो मोबाइल में 6.1 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, यह उम्मीद है कि कंपनी अप्रैल महीने तक अपना नया फोन को लॉन्च कर देगी।

इन कलरों में रहेगा फोन

इस नए एसई प्लस फोन में एसई सीरीज की तरह होम बटन नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा इस फोन में A14 Bionic चिपसेट से लैस होगा। आईफोन एसई प्लस फोन में थिक बेजेल का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। वहीं, इस मोबाइल के कलर की बात करे तो यह मोबाइल तीन कलर यानि ब्लैक, रेड और व्हाइट में  कंपनी उतारेगी।

ये होगी कीमत

रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दे कि आईफोन एसई प्लस (Iphone SE Plus) की कीमत 499 डॉलर यानी भारतीय मूल्य करीब 36 हजार रुपए के आस-पास होगी। यह आईफोन एसई 2020 से महंगा होगा। यह भी बताया जा रहा है कि इस नए मोबाइल में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। वहीं, रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टैबिलाइजेशन और 6 पोर्ट्रेट लाइट का इफेक्ट दिया जाएगा।

 

इतने मेगापिक्सल का होगा फ्रंट कैमरा

इसके साथ ही फ्रंट कैमरा की बात करे तो यह 7 मेगापिक्सल का हो सकता है। नया आईफोन आईपी 76 से सर्टिफाइड होगा जो पानी और धूल में भी खराब नहीं होगा। वहीं, फोन में अन्य फीचर की बात करे तो इसके साइड में पावर बटन और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकता है।

Summary
Apple जल्द लाने वाली है अपना नया iphone SE Plus, जानियें क्या होगी कीमत
Article Name
Apple जल्द लाने वाली है अपना नया iphone SE Plus, जानियें क्या होगी कीमत
Description
हम देखते है कि हर आदमी का सपना होता है कि वह  I phone खरीदे। वहीं एप्पल (Apple) कंपनी की बात करे तो वह हमेशा से ही महंगे फोन के लिए जानी जाती रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER