मेट गाला फेस्टिवल में लेडी गागा ने कर दिखाया यह काम, सब रह गए दंग

लेडी गागा

2019 का मेट गाला फेस्टिवल मैं बहुत सी अभिनेत्रियों और बड़े-बड़े दिग्गज कलाकारों की ऐसी ऐसी ड्रेस देखने को मिली जो उनके फैंस के लिए बड़ी ही अचंभित थी। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के साथ साथ एक और मशहूर हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा ने महफिल में खूब रंग बटोरे हैं। लेडी गागा ने तो इस फेस्टिवल में ऐसा रंग जमाया जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए।

जैसा कि सब जानते हैं कि लेडी गागा अपना एक अनोखा लुक कैरी करती है और उनके लुक्स के लाखों लोग दीवाने हैं। अक्सर ही वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं और अपने फैंस को लुभाती रहती हैं। लेकिन इस बार तो लेडी गागा ने 2019 के मेट गाला फेस्टिवल में ऐसा कमाल दिखाया जो देखने लायक था। जब लेडी गागा की एंट्री हुई तब वह पेंट कलर की ड्रेस में पधारी और उसके बाद एक एक करके उन्होंने सभी लोगों के सामने अपनी ड्रेस उतारना शुरू किया और अपनी ड्रेस के कई प्रदर्शन भी किए। सबसे पहले तो वह पिंक कलर की बड़े से गाउन में एंटर हुई।‌ पिंक कारपेट पर 24 फीट लंबा गाउन पहनकर पहुंचीं थी। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक अपने 4 अलग अंदाज दिखाए। उनके यह प्रदर्शन से वहां मौजूद सभी की नजरें सिर्फ़ उन्हीं पर टिकी थी और सब‌ भौं चक्का होकर उन्हें देख रहे थे। वैसे यह पहली बार नहीं हुआ है कि लेडी गागा ने अपने इस अंदाज से सभी को चौंकाया हो। इससे पहले भी वह इस तरह के करतब कर अपने फैंस को आश्चर्यचकित करती रहती हैं।

तो आपको बता दे कि लेडी गागा के साथ साथ 2019 के मेट गाला फेस्टिवल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का अंदाज भी बेहद रंगीन देखा गया। उनके द्वारा पहने गए कपड़ों पर उन्हें जमकर ट्राई किया गया और उनका सोशल मीडिया पर मजाक बनाया गया। वहीं दीपिका पादुकोण पिंक कलर के आउटपुट में बेहद सुंदर लग रही थी और उनके सभी फैंस ने उन्हें बेहद प्रोत्साहित किया।

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER