बेटी के जन्मदिन पर इमोशनल हुईं मीरा कपूर, लिखा बेटी के लिए इमोशनल पोस्ट

शाहिद कपूर और मीरा कपूर की बेटी मीशा कपूर कल 26 अगस्त को 3 साल की हो चुकी हैं। बेटी के बर्थडे को बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। मीरा कपूर ने अपनी बेटी मीशा के जन्मदिन पर इमोशनल होते हुए एक पोस्ट किया, जिसमें मीशा के जन्म की फोटो के साथ ही एक प्यारा सा इमोशनल मैसेज लिखा है।

शाहिद कपूर और मीरा कपूर की शादी 2015 में हुई थी। इनकी बेटी मीशा और बेटा जैन हैं। शाहिद और मीरा अक्सर ही दोनों की फोटोज़ पोस्ट करते रहते हैं।

मीरा कपूर बेटी मीशा के जन्म की फोटो शेयर करते हुए लिखती हैं-” मीशा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूँ स्वीटहार्ट। मेरी प्यारी सी परी मिशा को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मैं भगवान से हमेशा आपकी खुशियों के लिए दुआ मांगूंगी। भगवान हमेशा आपको खुश रखे। हमारी ज़िंदगी को रोशन करने के लिए शुक्रिया”।

Pubg Mobile upcoming update might get Helicopters and rocket launchers

मीरा के साथ ही साथ इस पोस्ट पर कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी मीशा को जन्मदिन की बधाइयां दी। जिनमें से कियारा आडवाणी ने मीरा को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा-” सबसे समझदार लड़की को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। भगवान मीशा को खुश रखे। ढेर सारा प्यार”।

रानू मंडल की बेटी को दौलत और शोहरत की चकाचौंध देख करीब दस साल बाद फिर आई माँ की याद

साथ ही कनिका ने भी लिखा-” मेरी छोटी राजकुमारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। इनके साथ ही और भी कई सारे सेलिब्रिटीज ने मीशा को जन्मदिन की बधाइयां दी।

मीरा कपूर

आपको बता दें कि मीरा अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर मीशा के साथ फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। अभी हाल ही में रक्षाबंधन के मौके पर भी मीरा ने मीशा और ज़ैन की साथ में फोटो शेयर की थी। जिसमें दोनों काफी ज़्यादा क्यूट लग रहे थे।

मीरा कपूर और

एक ओर आज जहाँ मीशा का बर्थडे सेलिब्रेट किया जा रहा है वहीं अगले ही महीने शाहिद कपूर और मीरा कपूर के बेटे जैन भी एक साल के हो जाएंगे। अगर बात करें शाहिद के प्रोफेशनल फ्रंट की तो उनकी अभी कीआखिरी रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह सुपर डूपर हिट थी।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER