भारतीय ओपनर मयंक अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उन्होंने विशाखाट्टनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शानदार दोहरा शतक जड़ दिया है। इसके साथ ही मयंक ने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। वे देश के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं, जिसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक जमाया है।
मयंक अग्रवाल का भारत में पहला टेस्ट मैच
आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका के साथ खेले जाना वाला यह मैच मयंक अग्रवाल का भारत में पहला टेस्ट मैच है। इस तरह उन्होंने भारत में खेले गए अपने पहले ही टेस्ट मैच में ना सिर्फ शतक, बल्कि दोहरा शतक जमा दिया है।
मयंक अग्रवाल के साथ रोहित ने भी जड़ा शतक
मेजबान भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम में बुधवार से टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के दोनों ओपनरों ने शतक बनाए हैं। हालांकि रोहित शर्मा थोड़े बदकिस्मत रहे और वे मैच के दूसरे दिन गुरुवार को 176 रन बनाकर आउट हो गए। वे दोहरे शतक से चूक गए। लेकिन मयंक अग्रवाल ने मौका नहीं गंवाया। उन्होंने अपने शतक को दूसरे शतक में बदला।
2️⃣0️⃣0️⃣* – WHAT A KNOCK!
Mayank Agarwal brings up his maiden Test double century 💯💯
This is the 52nd 200-plus score for India in Test cricket 🙌
Follow #INDvSA live 👇https://t.co/dCGJ4Pcug5 pic.twitter.com/we1MTcJJOT
— ICC (@ICC) October 3, 2019
कर्नाटक के है मयंक अग्रवाल
आपको बता दें कि मयंक कर्नाटक के लिए खेलते आए हैं। उन्होंने ने दूसरे दिन टी-ब्रेक से ठीक पहले अपना दोहरा शतक पूरा किया। यह उनके कैरियर का पहला दूसरा शतक है। उन्होंने केशव महाराज की गेंद को लॉन्गऑफ में ड्राइव कर यह जादुई आंकड़ा छुआ। उन्होंने 200 रन बनाने के लिए 358 गेंदों का सामना किया। और अपनी पारी में 22 चौके और पांच छक्के भी जड़े।
मयंक अग्रवाल ने कि वीरेन्द्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी
28 साल के मयंक अग्रवाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक जमाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले सिर्फ वीरेंद्र सहवाग ही ऐसा कर सके हैं। लेकिन आपको बता दें कि वीरेन्द्र सहवाग की पारी की खास बात यह थी कि वे दोहरा शतक बनाकर ही नहीं थमे थे। उन्होंने अपने दोहरे शतक को तिहरे शतक में भी बदला था। सहवाग ने 2008 में चेन्नई में यह पारी खेली थी। उन्होंने तब 319 रन बनाए थे, जो कि उनका टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर भी है।
