सुबह से ही व्यवस्थित रहने की आदत डालें।

सुबह से ही व्यवस्थित रहने की आदत डालें

इस अफ़सोस के साथ न उठो
कि कल आप क्या नहीं कर पाए

बल्कि इस सोच के साथ उठो कि
आज आप क्या कर सकतें हैं!

सुबह का समय ऐसा समय होता है जब हम पूरे दिन की प्लानिंग अपने लिए कर सकते हैं। सकारात्मक सोच के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि हम व्यवस्थित रहें।

अपने रोजमर्रा के कामों का रूटीन बना कर चलते हैं तो न केवल समय की बचत होती है बल्कि निर्धारित काम भी आसानी से हो जाते हैं।

जीवन में समय का बहुत महत्व है। समय को नाक धन देकर खरीदा जा सकता है और ना ही पछतावा कर के वापस लाया जा सकता है। हमें जो करना है उपलब्ध समय में ही करना है। इसलिए समय का सदुपयोग करना सफलता की पहली सीढ़ी है।

अगर हम व्यवस्थित रहे तो ना केवल समय का सदुपयोग कर पाते हैं बल्कि अपने छोटे छोटे कार्यों को आसानी से पूरा कर बड़े लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

इसके लिए जरूरी है कि हम अपने नित्य कार्यों का नियम बनाएं, प्रतिदिन होने वाले कार्यों का लिस्ट सुबह ही बना ले या मन में सोच ले और उस लिस्ट को पूरा करने के लिए प्रयत्नशील रहे।

हो सकता है शुरू में सोचा गया काम ना हो या कम हो लेकिन अगर हम यह आदत डाल लेंगे तो धीरे-धीरे अपने इच्छित कार्यों को करने लगेंगे।

ऐसा करने से हम अपने लक्ष्य की प्राप्ति भी कर सकते हैं और आसपास के लोगों के लिए एक मिसाल भी बन सकते हैं अतः सकारात्मक रहिए, व्यवस्थित रहिए और बढ़ते चलिए।

 

यह भी पढ़ें: सकारात्मक सोच से करें रोज़ अपने दिन की शुरुआत

Amit Srivastava

IIT Bombay & JNU alumnus, Hindu, Student of Ved and heritage of Bharat, Thinker and Executor, Participant and Observer, interested in social work and politics, writes on Self-help, personal development and societal awareness.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER