ब्रेकफास्ट में बनाएं मूंगलेट, प्रोटीन से होता है भरपूर, जानियें कैसे

ब्रेकफास्ट में बनाएं मूंगलेट, प्रोटीन से होता है भरपूर, जानियें कैसे

हम देखते है कि ब्रेकफास्ट तो हम बहुत करते है। तो ऐसे में आप यदि आप ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते है तो मूँगलेट अच्छा ऑप्शन हो जाता है। क्योंकि मूंग की दाल से बनकर तैयार होने वाला मूँगलेट प्रोटीन से भरपूर होता है और इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है।

स्नेक्स के तौर पर कर सकती है ट्राई

बता दें कि यह बच्चों को भी काफी पसंद होता है। आप इसे ब्रेकफास्ट और शाम के स्नेक्स के तौर पर ट्राई कर सकती है। पौष्टिक गुणों से भरपूर ये नाश्ता लोगो को काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। मूंगलेट का स्वाद जितना बढ़िया होता है, इसे बनाना भी उतना ही सरल है। आइए जानते है इसको बनाने की विधि।

मूंगलेट बनाने के चाहिए ये लिए सामग्री

  • मूंग दाल – 2 कप
  • टमाटर – 1-2
  • चुकंदर – 1/2
  • गाजर – 1
  • शिमला मिर्च – 1
  • हरी मिर्च – 1-2
  • प्याज – 1
  • अदरक कटा – 1 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा – 1/4 कप
  • बेकिंग सोडा – 1 टी स्पून
  • चाट मसाला – 1 टी स्पून
  • हल्दी – 1/2 टी स्पून
  • तेल – 4 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार

ये है मूंगलेट बनाने की विधि

मूँगलेट को बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को लेकर उसे अच्छे से साफ करके करीब 2 घंटे के लिए भीगने के लिए रख देवे। इस समय में आप चुकंदर, टमाटर और अन्य सब्जियों को अच्छे से काट ले और उन्हें अच्छे से मिक्स कर लेवे। इस समय में भिगोई हुई मूंग दाल लें और मिक्सर जार की मदद से उसे दरदरा पीस लें। दाल पीसने के दौरान उसमे अदरक के टुकड़ा और थोड़ा पानी भी मिला देवे । अब इस पेस्ट को जार से निकाल लेवे।

अच्छी तरह से करें मिक्स

जब मूंगदाल को पीसकर पेस्ट तैयार हो जाए उसके बाद इस बैटर में हल्दी, बेकिंग सोडा डालकर लगभग फेंटते हुए इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा को गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर फैला दें। अब एक कटोरी में मूंग का बैटर लेकर उसे तवे के बीच में डालें और गोल-गोल घुमाते हुए फैलाएं। मूंगलेट का बेस थोड़ा मोटा ही रखें।

खास बात

अब कुछ देर तक पकने के बाद में मूँगलेट के ऊपर कटी हुई सब्जियां डाले और फिर चाट मसला डाले और नमक छिड़के। इस मूँगलेट को सीखते समय सब्जियों को अच्छे से रोल करके दबाये। मूँगलेट को 2 से 3 मिनट तक सेकने के बाद में पलट ले और दूसरी तरफ तेल लगकर सेके। जब मूंगलेट दोनों ओर से गोल्डन हो जाए तो प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे मूंगलेट बना लें और टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें। जो खाने में बहुत ही मजा देगा।

Summary
ब्रेकफास्ट में बनाएं मूंगलेट, प्रोटीन से होता है भरपूर, जानियें कैसे
Article Name
ब्रेकफास्ट में बनाएं मूंगलेट, प्रोटीन से होता है भरपूर, जानियें कैसे
Description
मूंग की दाल से बनकर तैयार होने वाला मूँगलेट प्रोटीन से भरपूर होता है और इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है।
Author
Publisher Name
youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER