मानसून में ऐसे बनाएं क्रिस्पी ब्रेड रोल, खाने में देगा अलग मजा, जानियें

मानसून में ऐसे बनाएं क्रिस्पी ब्रेड रोल, खाने में देगा अलग मजा, जानियें
मॉनसून सीजन में बरसात के साथ विभिन्न स्नैक्स का अपना अलग ही मजा होता हैं। सुहाने मौसम में चटपटे स्नैक्स में कई चीजें बनाई जाती हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए क्रिस्पी ब्रेड रोल बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता हैं, खासतौर से बच्चे इसे बड़े चाव से खाते हैं। आइये जानें इसकी रेसिपी।

ये चाहिए सामग्री

ब्रेड स्लाइस – 6
पनीर कद्दूकस – 3 टेबलस्पून
आलू उबले -3
प्याज बारीक कटा – 1
स्वीट कॉर्न – 3 टेबलस्पून
मटर – 3 टेबलस्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 2
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
अमचूर – 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

ये है बनाने की विधि

ब्रेड रोल (Bread Rolls) बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर उन्हें एक बर्तन में मैश कर लें। अब प्याज के बारीक टुकड़े काट लें और पनीर को कद्दूकस कर लें। अब एक कड़ाही में 3 टी स्पून तेल डालकर उसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें बारीक कटे प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। अब इसमें अदरक-लहसन का पेस्ट और कटी हरी मिर्च डालकर भूनें। अब प्याज के मिश्रण में स्वीट कॉर्न और मटर डालकर पकाएं। अब इस मिश्रण में पहले से मैश कर रखे आलू डालकर करछी की मदद से मिक्स कर दें। फिर इस मिश्रण में मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर और स्वादानुसार नमक मिला लें।

खास बात

अब इसके बाद स्टफिंग में कटा हरा धनिया मिलाकर गैस बंद कर दें और मिश्रण ठंडा होने दें। अब ब्रेड स्लाइस लें और उसे किनारों से चारों ओर से काट लें। अब ब्रेड स्लाइस को पानी में एक सेकंड के लिए भिगोएं और फिर बाहर निकालकर पानी निचोड़ लें। अब स्टफिंग लेकर उसे ब्रेड पर बेलनाकर रखें फिर दोनों हाथों की मदद से इसे रोल कर लें।

तेल में डालकर करें गर्म

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें ब्रेड रोल डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। इसके बाद एक प्लेट में अलग निकाल लें। इसी तरह सारे ब्रेड रोल तैयार कर लें। नाश्ते में इन्हें टमाटर कैचअप के साथ परोसें। खाने में बहुत मजा देगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER