सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में शिव भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब श्रद्धालु इस साल सितंबर से कैलाश पर्वत के दर्शन कर सकेंगे। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाते हैं। हिंदू धर्म में कैलाश मानसरोवर यात्रा का बहुत महत्व है। यह स्थान शिव का निवास स्थान माना जाता है। इसे बौद्ध और जैन धर्म में एक पवित्र तीर्थ स्थल के रूप में भी जाना जाता है। इसे दुनिया का अद्भुत पर्वत माना जाता है।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह भगवान शिव का निवास स्थान है। जो भक्त यहां आकर शिव के दर्शन करते हैं, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस पर्वत की ऊंचाई 6600 मीटर से अधिक है।
पांपो से मिलती है मुक्ति
मान्यता के अनुसार मानसरोवर यात्रा के दौरान यदि कोई यहां का जल पी लेता है तो उसे पापों से मुक्ति मिल जाती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस झील का निर्माण सबसे पहले भगवान ब्रह्मा के मन में हुआ था। इस स्थान के बारे में यह भी कहा जाता है कि यहां सुबह 3 से 5 बजे के बीच देवता स्नान करने के लिए झील पर उतरते हैं।
खास बात
मानसरोवर की खूबसूरती पूरी दुनिया में मशहूर है। अगर आपको प्रकृति, झीलें, पहाड़ पसंद हैं तो आपको इस जगह पर जरूर जाना चाहिए। इस पहाड़ की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी. मानसरोवर के आसपास और भी कई पर्यटक स्थल देखने को मिल सकते हैं। यहां का गौरी कुंड भी काफी लोकप्रिय है। जिसे पार्वती सरोवर के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता के अनुसार इस झील को देवी पार्वती का स्थान माना जाता है। गौरी कुंड के अलावा यहां कैलाश परिक्रमा, राक्षस ताल, नंदी पर्वत आदि स्थान भी देखने लायक हैं।