महिंद्रा थार का जल्द लॉन्च हो सकता है इलेक्ट्रानिक स्वरूप, जानियें ये है खासियत

महिंद्रा थार का जल्द लॉन्च हो सकता है इलेक्ट्रानिक स्वरूप, जानियें ये है खासियत

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अब बहुत ही कम समय में ग्राहकों के बीच लोकप्रिय एसयूवी थार का इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट थार ई पेश कर दिया है। इस फ्लैगशिप ऑफ रोडर एसयूवी को साउथ अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित इवेंट के दौरान इस कार के इलेक्ट्रिक अवतार से पेश किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि थार के इलेक्ट्रिक अवतार के डिजाइन में आपको कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक एसयूवी कंपनी की बॉर्न इलेक्ट्रिक लाइनअप का हिस्सा है। केप टाउन में आयोजित इवेंट के दौरान कंपनी ने पुष्टि की है कि थार का इलेक्ट्रिक अवतार INGLO-P1 EV प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

पहले से मिलेगा ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस

इस प्लेटफॉर्म को बेहतर बैटरी क्षमता और कम वाहन वजन के साथ बेहतर रेंज के लिए ट्यून किया गया है। थार इलेक्ट्रिक में आपको पहले से ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा और ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक भी देखने को मिलेगी। महिंद्रा ने यह भी खुलासा किया है कि Thar.e इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट एसयूवी 2776 मिमी और 2,976 मिमी के बीच व्हीलबेस के साथ आएगी। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का ग्राउंड क्लीयरेंस भी 300 मिमी के आसपास होगा।

बैटरी और लॉन्च

जल्द होगी लॉन्च

हालांकि, महिंद्रा ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की बैटरी से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है और न ही यह खुलासा किया है कि थार का इलेक्ट्रिक अवतार बाजार में कब तक लॉन्च किया जाएगा लेकिन उम्मीद है कि इस कार का प्रोडक्शन इसी महीने में शुरू होगा 2025।

ये हो सकती है डिज़ाइन

लुक की बात करें तो थार इलेक्ट्रिक वर्तमान में भारत में बिक रही थार से डिजाइन के मामले में बिल्कुल अलग दिखती है। अब कार के फ्रंट में दी गई LED हेडलाइट नए चौकोर डिजाइन में नजर आ रही है। इतना ही नहीं, जल्द ही आपको सड़कों पर बिल्कुल फ्रेश लुक के साथ इलेक्ट्रिक अवतार देखने को मिलेगा। जो देखने में बहुत ही सुंदर गाड़ी है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER