इंटरनेशनल अवॉर्ड्स में इस बार भारत की फिल्मों को नहीं बल्कि वेब सीरीज और वेब फिल्म को कई नॉमिनेशन मिले हैं| ये एक खास बात है जिससे पता चलता है की लोग वेब सीरीज और वेब मूवीज को ज्यादा पसंद कर रहे है| EMMY अवॉर्ड्स 2019 में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘Lust Stories’ और ‘सेक्रेड गेम्स’ को नॉमिनेशन मिला है| इसे लेकर इन दोनों ही प्रोजेक्ट्स में नजर आ रहे एक्टर्स काफी खुश हैं|
Lust Stories को क्यों बताया नगीना
नेटफ्लिक्स की इस वेब फिल्म की एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ‘लस्ट स्टोरीज’ को अंतर्राष्ट्रीय एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिलने से वो बहुत खुश हैं| उन्होंने ने अपनी ख़ुशी को सोशल मीडिया के ज़रिये ज़ाहिर भी किया है| यहाँ तक की भूमि पेडनेकर यह भी कह दिया की यह फिल्म मेरे करियर का नगीना है|
भूमि ने कहा, “लस्ट स्टोरीज’ मेरे लिए एक खास प्रोजेक्ट थी और हमेशा रहेगी| भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्मकारों में से एक जोया अख्तर के साथ काम कर मैं सम्मानित हूं और उनके इस किरदार में जान डालने के लिए मैं रोमांचित हूं| ”
Oh my goddd…this is really really really exciting…wow wow wow ❤️🙏🏻 🎉 #luststories @karanjohar #zoya #anuragkashyap #dibakarbanerjee @RonnieScrewvala @ashidua_fue and all the cast members 👏🏻👏🏻👏🏻 @radhika_apte yay to your nomination.This is so cool 🇮🇳 https://t.co/FT42hprkKC
— bhumi pednekar (@bhumipednekar) September 19, 2019
उन्होंने यह भी कहा की “एक कलाकार के तौर पर ‘Lust Stories’ मेरे करियर का एक नगीना है और इसने मुझे मेरे काम में निपुण बनाया है इसलिए यह मेरे लिए एक गौरव का पल है कि मैं एक ऐसी फिल्म का हिस्सा रही जो वैश्विक स्तर पर भारत को गौरवान्वित कर रही है|” साथ ही भूमि ने कहा कि,’मैं इस साल के प्रतिष्ठित (अंतर्राष्ट्रीय) एमी अवॉर्ड्स में नामांकित होने के लिए ‘लस्ट स्टोरीज’ के सभी निर्माताओं को बधाई देती हूं|”
अब आप यह सोच रहे होने की आखिर कैसी फिल्म है लस्ट स्टोरीज, तो आपको बता दे की ‘Lust Stories’ चार छोटी-छोटी कहानियों का संकलन हैं जिसे बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशकों अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर ने निर्देशित किया है|
एंटरटेनमेंट से जुड़ी हर ख़बर Youth Express पर.


