बॉलीवुड की खूबसूरत और टॉप एक्ट्रेस में से एक आलिया भट्ट यूँ तो रणबीर कपूर को बेहद पसंद करती है। मगर जब बात हैंडसम होने की आती है, तब वह किसी और एक्टर का ही नाम लेती है। जी हां बॉलीवुड के ये दो एक्टर आलिया भट्ट को हैंडसम लगते है और ताज्जुब की बात ये है कि इनमे रणबीर कपूर का नाम शामिल नहीं है। अब आलिया भट्ट के तो लाखों नहीं बल्कि करोड़ो फैंस होंगे। तो वही रणबीर कपूर को चाहने वाले भी कम नहीं होंगे लेकिन फिर भी बॉलीवुड हस्तियों की अपनी खुद की भी कोई न कोई पसंद तो जरूर होती है। अब अगर हम आलिया भट्ट की बात करे तो उनसे एक इंटरव्यू के दौरान यह सवाल पूछा गया था कि बॉलीवुड में सबसे हैंडसम अभिनेता कौन है। जिसके जवाब में उन्होंने इन दो एक्टर्स का नाम लिया।
आलिया भट्ट को हैंडसम लगते है ये दो अभिनेता..
शाहरुख़ खान.. सबसे पहले तो उन्होंने किंग खान यानि शाहरुख़ खान का नाम लिया। जिनके साथ वह डिअर जिंदगी फिल्म में काम भी कर चुकी है। अब भई शाहरुख़ खान के लिए तो लड़कियां करवा चौथ का व्रत तक रखती है। ऐसे में आलिया भी उनकी काफी बड़ी फैन है और उनकी हर फिल्म देखना पसंद करती है।
गोविंदा.. आपको जान कर हैरानी होगी कि आलिया भट्ट ने इस लिस्ट में गोविंदा को भी शामिल किया है। हालांकि हम ये नहीं कह रहे कि गोविंदा बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर नहीं है। वास्तव में जब गोविंदा की बात आती है, तब लोग उनके लुक को नहीं देखते बल्कि उनके डांस की ज्यादा चर्चा करते है।
बाकी तो सिंपल बात ये है कि गोविंदा दिखने में काफी हैंडसम और चार्मिंग लगते है। तो ये दो हीरो आलिया भट्ट को हैंडसम लगते है। वैसे अगर आज के जमाने की बात की बात करे तो आज के समय में आलिया भट्ट की पसंद शायद सब को मालूम ही है। दोस्तों आपका पसंदीदा हीरो कौन है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


