कम समय में घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी नाश्ता

कम समय में घर पर

कहते है कि अगर व्यक्ति सुबह का नाश्ता अच्छी तरह से करे तो उसका पूरा दिन काफी अच्छा गुजरता है। हालांकि सुबह का नाश्ता स्वादिष्ट होने के साथ साथ अगर हेल्दी भी हो तो खाने का और ज्यादा मजा आ जाता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे कम समय में घर पर ही हेल्दी और टेस्टी नाश्ता बना सकते है। इस नाश्ते को बनाने के लिए आपको इन सब चीजों की जरूरत पड़ेगी।

कम समय में घर पर

कम समय में घर पर..

सामग्री.. 1. दो कप मूंग

2. एक खड़ी लाल मिर्च

3. एक चम्मच कटा हुआ अदरक

4. दो हरी मिर्च और दो चम्मच तेल

5. एक चम्मच सरसो के दाने

6. एक चुटकी हींग और मीठा नीम

7. दो कप गर्म पानी

8. आधा चम्मच और नमक स्वादनुसार।

बनाने की विधि.. अब इस नाश्ते को बनाना कैसे है ये भी हम आपको जरूर बताएंगे।

1. सबसे पहले एक पैन लेकर उसमे तेल गर्म कर लीजिये। जब तेल गर्म हो जाएँ तब उसमे सरसो, लाल मिर्च, अदरक और हरी मिर्च डाल कर तड़के की तरह भून लीजिये।

2. इसके बाद हींग और मीठा नीम डाल कर दो मिनट के लिए और पकाएं। फिर इसमें मूंग डाल कर गर्म पानी भी डाल दीजिये। इसके बाद इसमें चीनी और नमक डाल कर उबाल आने दे। जी हां इसे ढक कर करीब पंद्रह मिनट तक पकने दीजिये।

1500 कैलोरी डाइट प्लान: जानें कैसे बिना भूखे रहे वज़न कम कर सकते है

3. फिर जब यह पक जाएँ तो ऊपर से कसा हुआ नारियल या निम्बू डाल कर सर्व करे।

वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस सुपर नाश्ते को हिंदी भाषा में आमतौर पर उपमा कहा जाता है। जो आज कल हर किसी के घर में बनता है। बस फर्क सिर्फ इतना है कि हमने इसमें और सामग्री डाल कर इसे ज्यादा स्वादिष्ट बनाने का तरीका बताया है। बहरहाल यह एक ऐसी चीज है जो कम समय में घर पर कभी भी बनाई जा सकती है। वैसे भी अगर ऐसा नाश्ता होगा, तो बच्चे भी इसे खा कर खुश हो जायेंगे। इसके इलावा इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी। तो कल ही यह स्वादिष्ट नाश्ता बनाइये और अपने घरवालों का दिल जीत लीजिये।

Summary
कम समय में घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी नाश्ता   Youth Express
Article Name
कम समय में घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी नाश्ता Youth Express
Description
कहते है कि अगर व्यक्ति सुबह का नाश्ता अच्छी तरह से करे तो उसका पूरा दिन काफी अच्छा गुजरता है। हालांकि सुबह का नाश्ता स्वादिष्ट होने के साथ साथ अगर हेल्दी भी हो तो खाने का और ज्यादा मजा आ जाता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे कम समय में घर पर ही हेल्दी और टेस्टी नाश्ता बना सकते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER