बॉलीवुड के गुड लुकिंग एक्टर रणबीर कपूर की यूँ तो लाखों नहीं बल्कि करोड़ों लड़कियां दीवानी है। मगर आज कल रणबीर कपूर के दिल पर तो सिर्फ एक ही लड़की राज कर रही है। वैसे क्या आप जानते है कि यह बॉलीवुड एक्ट्रेस 11 साल की उम्र से रणबीर कपूर को पसंद करती है। यानि इतने सालों से वह रणबीर कपूर को पाने के सपने देख रही है। हालांकि इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के दीवानों की भी कमी नहीं है, लेकिन वो कहते है न कि जोड़ियां तो ऊपर से बन कर आती है। अब इतना तो आप समझ ही गए होंगे कि हम यहाँ किस एक्ट्रेस की बात कर रहे है। जी हां वही एक्ट्रेस जिसने रणबीर कपूर का दिल चुराया है। यानि हम यहाँ बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बात कर रहे है।
रणबीर कपूर को पसंद करती है 11 साल की उम्र से यह एक्ट्रेस..
बहरहाल रणबीर और आलिया का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। यहाँ तक कि अब तो ये दोनों खुल कर जमाने के सामने अपने प्यार का इज़हार भी करने लगे है और इनकी शादी को लेकर भी खूब सोच विचार किया जा रहा है। दरअसल इससे पहले भी एक इंटरव्यू के दौरान जब आलिया भट्ट से उनके क्रश के बारे में पूछा गया था तब उन्होंने रणबीर कपूर का ही नाम लिया था। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा उन्होंने यह भी बताया था कि जब वह ग्यारह साल की थी, तभी से रणबीर कपूर को पसंद करती है और उनके सपने देखती है।
यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि आलिया तो कई बार लोगों के सामने अपना प्यार जाहिर कर चुकी है, लेकिन रणबीर कपूर अपने प्यार को दुनिया के सामने जाहिर करने से अभी भी थोड़ा हिचकिचा रहे है। बता दे कि रणबीर इससे पहले भी कटरीना और दीपिका के साथ ब्रेकअप कर चुके है। तो ऐसे में ये भी हो सकता है कि वो इस बार भी फ्लिप कर जाएँ। दोस्तों इन दोनों की जोड़ी के बारे में आपकी क्या राय है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


