शीला दीक्षित का जीवन नहीं था किसी दिखावे का मोहताज, पढ़े उनके बारे में कुछ खास बातें

ये तो सब जानते है कि तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी शीला दीक्षित जी का बीते शनिवार निधन हो गया। हालांकि उनकी यादें हमेशा जनता के साथ रहेंगी। बता दे कि शीला दीक्षित का जीवन वास्तव में किसी दिखावे का मोहताज नहीं था। जी हां शायद यही वजह है कि न केवल दिल्ली की जनता बल्कि पंजाब की इस बेटी को पंजाब की जनता भी बेहद प्यार करती थी। बहरहाल आज हम आपको शीला जी के जीवन से जुडी कुछ खास बातों से रूबरू करवाना चाहते है। सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि शीला जी के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। वही अगर उनके निजी जीवन की बात करे तो उनका जीवन कई राज्यों में बीत चुका है।

शीला दीक्षित का जीवन

शीला दीक्षित का जीवन..

जी हां उनका जन्म पंजाब के कपूरथला में हुआ था। इसके इलावा दिल्ली के जीसस एंड मैरी स्कूल में उन्होंने शुरुआती शिक्षा हासिल की। इसके बाद मिरांडा हाउस से उन्होंने मास्टर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की। गौरतलब है कि विनोद दीक्षित से उनकी मुलाकात दिल्ली यूनिवर्सिटी में इतिहास की शिक्षा हासिल करते समय हुई थी। इसके साथ ही अगर उनके राजनीतिक करियर की बात की जाएँ तो शीला दीक्षित जी ने साल 1984 में पहली बार कन्नौज की सीट से चुनाव लड़ा था। जहाँ उन्होंने सपा के छोटे सिंह यादव को हराया था।

शीला दीक्षित 15 साल की उम्र में जब प्रधानमंत्री से मिलने पहुंची थी

यहाँ तक कि 1984 से 1989 तक सांसद रहने के दौरान वह यूनाइटेड नेशंस कमीशन ऑन स्टेट्स ऑफ वीमेन में भारत की प्रतिनिधि भी रह चुकी है। वह कांग्रेस की वरिष्ठ नेता थी। हालांकि तीन बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद भी शीला दीक्षित ने कभी अपने बारे में नहीं बल्कि हमेशा देश की जनता के बारे में ही सोचा। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि शीला दीक्षित का जीवन पूरी तरह से जनता को ही समर्पित रहा है।

Summary
शीला दीक्षित का जीवन नहीं था किसी दिखावे का मोहताज, पढ़े उनके बारे में कुछ खास बातें   Youth Express
Article Name
शीला दीक्षित का जीवन नहीं था किसी दिखावे का मोहताज, पढ़े उनके बारे में कुछ खास बातें Youth Express
Description
ये तो सब जानते है कि तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी शीला दीक्षित जी का बीते शनिवार निधन हो गया। हालांकि उनकी यादें हमेशा जनता के साथ रहेंगी। बता दे कि शीला दीक्षित का जीवन वास्तव में किसी दिखावे का मोहताज नहीं था। जी हां शायद यही वजह है कि न केवल दिल्ली की जनता बल्कि पंजाब की इस बेटी को पंजाब की जनता भी बेहद प्यार करती थी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER