हम अक्सर देखते है कि लोग नए वर्ष में लोग छुट्टियां मनाने के लिये बाहर का टूर का प्लान बनाते हैं। दरअसल ऐसे में अगर हम सेल्फी लवर्स की बात करे तो जब वह बाहर जाते हैं, तो उन्हें हमेशा सफर में स्मार्टफोन एवं दूसरे गैजेट्स को चार्ज करने के लिये पावर बैंक की जरूरत पड़ती है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे पावर बैंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बजट के साथ ये पावर बैंक बेहतरीन फीचर्स से भी लैस हैं।
Syska का 10000 mAh वाला पावर बैंक
अगर सिस्का पावर बैंक की बात करे तो इस पावर बैंक में डबल यूएसबी का आउटपुट पोर्ट दिया गया हैं। इससे स्मार्टफोन की बैटरी को करीब 2 बार फुल चार्ज किया जा सकता है। यह पावर बैंक 2 महीने की वारंटी संग उपलब्ध है। जहां इसका दाम 599 रुपये है।
MI 3 i 10000 mAh पावर बैंक
एमआई के इस पावर बैंक की फीचर्स की बात करे तो इसमें टाइप सी तथा माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया हैं। यह पावर बैंक करीब 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसकी कैपेसिटी 10000 mAh दी गई है। इससे पावर बैंक से आप अपने फोन को कई बार चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य गैजेट्स भी चार्ज किए जा सकते हैं। इसका दाम की बात करे तो इसकी कीमत सिर्फ 899 रुपये रखी गई है।
Ambrane का 10000 mAh पावर बैंक
यह पावर की बात करे तो यह पावर बैंक 5 से 7 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। वहीं इस पावर बैंक में स्मार्टफोन से लेकर आईफोन तक कई बार फुल चार्ज किया जा सकता है। यह एडवांस प्रोटेक्शन के साथ आता है। जहां इसका दाम 699 रुपये है।
Redmi का 10000 mAh Power bank
रेड्मी के इस पावर बैंक की बात करे तो इसका वजन मात्र 246.5 ग्राम है। यह 7.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इससे स्मार्टफोन और गैजेट्स को अनेक बार चार्ज किया जा सकता है। वहीं, इस पावर बैंक की गारंटी 6 महीने दी गई है। इसका दाम 799 रुपये रखा गया है।




