KXIP VS RCB पंजाब की धमाकेदार शुरुआत, बैंगलोर के सामने विशाल लक्ष्य

KXIP VS RCB के बीच खेले जा रहे आज के मुक़ाबले में पहले बल्लेबाज़ी करने आती पंजाब की टीम ने आतिशबाजी बल्लेबाज़ी की। कप्तान के एल राहुल के नाबाद शतक के बदौलत पंजाब ने 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आइए जानते हैं विस्तार से अभी तक के मैच को।

 

 

 

पंजाब की पारी, कप्तान केएल राहुल का शतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी किंग्स इलेवन पंजाब को केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने 6 ओवर के पावरप्ले में बिना विकेट खोए 50 रन जोड़े। हालांकि, सातवें ओवर में युजवेंद्रा चहल ने मयंक अग्रवाल को क्लीन बोल्ड कर दिया। मयंक अग्रवाल 20 गेंदों में 26 रन बनाए। टीम को दूसरा झटका निकोलस पूरन के रूप में लगा जो 17 रन बनाकर शिवम दुबे का शिकार बने।

 

 

 

पंजाब को तीसरा झटका ग्लेन मैक्सवेल के रूप में लगा जो 5 रन बनाकर शिवम दुबे की गेंद पर आरोन फिंच के हाथों कैच आउट हुए।

राहुल का कमाल

केएल राहुल ने आरसीबी के खिलाफ इस मैच में पहले 36 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन जब उनको दो जीवनदान मिला तो उन्होंने फिफ्टी को सेंचुरी में तब्दील कर दिया। आपको बता दें कि एक ही ओवर में लगातार दो बार उनका कैच आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने छोड़ा। केएल राहुल ने 62 गेंदों में शतक जड़ा और 69 गेंदों में 132 रन बनाकर नाबाद रहे। जो उनका व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर भी है आईपीएल का।

बैंगलोर ने इस मैच के लिए कोई बदलाव अपनी प्लेइंग इलेवन में नहीं किया है, जबकि किंग्स इलेवन पंजाब ने टीम में दो बदलाव किए हैं। टॉस के दौरान केएल राहुल ने बताया कि क्रिस जॉर्डन और के गौतम इस मैच में नहीं खेल रहे। इनकी जगह पंजाब ने जेम्स नीशम और मुरगन अश्विन को जगह दी है।

 

 

KXIP VS RCB ;  आरसीबी की प्लेइंग इलेवन

देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, जोश फिलिपी (विकेटकीपर), वॉशिंटगन सुंदर, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, उमेश यादव और युजवेंद्रा चहल।

KXIP का प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, निकोलस पूरन, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स नीशम, मुरगन अश्विन, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER