कोहली के पास है कई बेहतरीन बल्लेबाज, इनके लिए होगी बड़ी चुनौती

कोहली के पास है कई बेहतरीन बल्लेबाज, इनके लिए होगी बड़ी चुनौती

आईपीएल के इस सीजन का तीसरा मैच सोमवार को डेविड वॉर्नर की सनराइजर्स हैदराबाद और विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। हैदराबाद ने अभी तक एक बार खिताब अपने नाम किया, जबकि कोहली पिछली 12 कोशिशों में एक भी खिताब टीम को नहीं दिला पाए। हालांकि बैंगलोर टीम में कोहली के अलावा एबी डिविलियर्स सहित कई  बेहतरीन बल्‍लेबाज शामिल है।

इनके आने से टीम को मिली मजबूत

वहीं, बैंगलोर के पास पहले से ही कोहली और डिविलियर्स जैसे वर्ल्‍ड क्‍लास बल्‍लेबाज हैं और अब एरोन फिंच के आने से टीम को काफी मजबूती मिली हैं। वहीं, युवा बल्‍लेबाज देवदत्‍त पडीक्‍कल से भी काफी उम्‍मीदें हैं। जबकि हैदराबाद के पास तीन बार टूर्नामेंट में ऑरेंज कैप हासिल कर चुके डेविड वॉर्नर हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने 2016 में खिताब जीता था। वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक सलामी जोड़ियों में से एक है। इनके अलावा केन विलियमसन, मनीष पांडे, मिचेल मार्श और फेबियन एलेन जैसे शानदार बल्लेबाज है।

हैदराबाद के पास है तेंज गेंदबाज

बैंगलोर के पास कोहली के अलावा डेल स्‍टेन जैसे अनुभवी के अलावा युजवेंद्र चहल भी हैं। हालांकि आरसीबी का गेंदबाजी विभाग हमेशा अपनी कमजोरियों के कारण चर्चा में रहता है। चहल टीम इंडिया के नियमित खिलाड़ी हैं। वह नियमित विकेट लेते हैं, मगर वह कई बार काफी महंगे भी साबित हुए हैं। वहीं तेज गेंदबाज उमेश यादव भी आरसीबी का हिस्‍सा हैं। भुवनेश्वर कुमार हैदराबाद के तेज गेंदबाजी की अगुआई की। जहां उन्हें संदीप शर्मा, सिद्दार्थ कौल और बासिल थम्पी जैसे गेंदबाजों का साथ मिला। हैदराबाद के पास राशिद खान के रूप में गेंदबाजी में बड़ी ताकत है।

2016 में आरसीबी ने एसआरएच का तोड़ा था सपना

आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सपना तोड़ दिया था। फाइनल में हैदराबाद ने कोहली की टीम को हराकर खिताब जीता था। सनराइजर्स की ओर से डेविड वॉर्नर ने 38 गेंदों में 69 रन की कप्तानी पारी खेली, वहीं टीम के स्कोर को 208 रनों तक पहुंचाने का काम बेन कटिंग्स ने किया था।
Summary
कोहली के पास है कई बेहतरीन बल्लेबाज, इनके लिए होगी बड़ी चुनौती
Article Name
कोहली के पास है कई बेहतरीन बल्लेबाज, इनके लिए होगी बड़ी चुनौती
Description
कोहली पिछली 12 कोशिशों में एक भी खिताब टीम को नहीं दिला पाए। हालांकि बैंगलोर टीम में कोहली के अलावा एबी डिविलियर्स सहित कई  बेहतरीन बल्‍लेबाज शामिल है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER