जैसा की हम सभी जानते है कि आम को फलो का राजा कहा जाता है। जो हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आपको जानकारी के लिए बता दे की आम के साथ-साथ इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए बहुत ज्यादा गुणकारी होती हैं।
पत्तियों में पाया जाता है ये तत्व
क्या आपको ये पता है कि इसकी पत्तियों में एंथोसायनिडिन नामक टैनिन तत्व पाया जाता है। जो प्रारंभिक मधुमेह के इलाज में इस्तेमाल की जाती हैं। आपको बता दें कि मधुमेह के इलाज में इसकी पत्तियां फायदेमंद होती हैं। जहां पत्तिया सुखाकर इसका पाउडर बनाकर इसका नियमित रूप से इस्तेमाल कर सकते है।
ब्लड प्रेशर हाई में भी करती है मदद
वहीं, आम की पत्ती जिनका ब्लड प्रेशर हाई रहता है। वह, आम के पत्ती को पानी में उबालकर इसकी चाय या काढ़ा बनाकर इसका सेवन कर सकते है। वहीं, जिनको बेचैनी रहती है उनके लिए भी आम के पत्तियां का काढ़ा बेहद फायदेमंद साबित होता है।
इसका काढ़ा बनाकर भी किया जाता है इस्तेमाल
दरअसल, इसकी पत्तियां श्वसन संबंधी परेशानियों को दूर करने में काफी मददगार साबित होती है। वहीं, जो लोग सर्दी, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा से पीड़ित रहते हैं उन लोगों के लिए आम के पत्ती बेहद उपयोगी मानी जाती हैं। यदि आप आम के पत्तों का काढ़ा बनाकर उसमें थोड़ा शहद मिलकर उसका सेवन कर रहे हैं, तो इससे आपकी खांसी कुछ दिनों में ठीक हो जाएगी।
खास बात
आपको बता दें कि इसकी पत्तियां घर के शुभ काम में इसका बंधनवार बनाकर गेट पर बांधा जाता है। जो शुभ माना जाती है। चाहे व गृह प्रवेश हो यह शादी-विवाह हो या फिर कोई भी प्रकार का शुभ काम हो। यह सभी जगहो पर शुभ काम में प्रयोग की जाती है। जो हिंदू ग्रंथ के लिए काफी ज्यादा शुभ भी मानी जाती है।



