जानियें क्यों आचार में मिलाते है सिरका और तेल, क्या है इसके पीछे राज

जानियें क्यों आचार में मिलाते है सिरका और तेल, क्या है इसके पीछे राज

भारत की बात करें तो यहां लगभग सभी घरों में बिना आचार के खाना खाना असंभव के बराबर है। क्यों कि आचार खाना के स्वाद और भी ज्यादा बढ़ा देता है। जहां बहुत से लोग तो आचार को बहुत ज्यादा मात्रा में खाया करते है। ऐसे में कई लोगों को पता नहीं होती कि अचार में नमक सिरका और तेल क्यों मिलाया जाता है।

पाचन में करता है मदद

क्या आप ये जानते है कि सिरका आपके पाचन में मदद करता है और सिरका बीमारी से लड़ता है। सिरका मांसपेशियों में ऐंठन को दूर कर सकता है। इसलिए अचार में सिरका डालने से ये हेल्दी हो जाता है। इसका स्वाद भी अचार में मिल जाता है। जिससे आचार और भी ज्यादा स्वादिष्ट बन जाता है। ऐसे में आप बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी आचार बना सकते हैं।

इसलिए डालते है तेल

क्या आप ये जानते है अचार में नमक और तेल क्यों डाला जाता है। बता दें कि अचार में र्सिफ स्वाद के लिए ही नमक और तेल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। बल्कि अचार को हम लंबे समय तक स्टोर करके रखते है इसलिए नमक और तेल का इस्तेमाल हम अचार को संरक्षित रखने के लिए करते हैं। ऐसे में हमारा अाचार लंबे समय तक चलता है और इसमें,फफूंदी लगने का डर नहीं रहता इसलिए अचार में नमक तेल का प्रयोग करते है। जानकारी के लिए बता दें कि आचार जितना ज्यादा पुराना होगा उतना ज्यादा टेस्ट देगा।

ज्यादा नमक कर देगा खराब

वहीं, आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि आप अपने अचार में नमक स्वाद के अनुसार ही डालें। अगर आपके अचार में नमक का मात्रा ज्यादा हो जाता है तो ये आपके अचार को खराब कर सकता है। ऐसे में आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि आपके अचार में नमक सहीं से मिल जाएं। तब वह कुछ दिन बाद खाने में मजा देगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER