अपने ब्लड ग्रुप से जाने कि आखिर कैसा है आपका आचरण

अपने ब्लड ग्रुप से जाने

वैसे तो आपने कई बार जरूरतमंद लोगों को ब्लड डोनेट किया होगा, लेकिन क्या आप जानते है ब्लड ग्रुप से आप अपने बारे में भी काफी कुछ जान सकते है। जी हां अपने ब्लड ग्रुप से जाने कि आखिर क्या आपका आचरण कैसा है। यानि इससे आप अपने आचरण के बारे में बहुत सी दिलचस्प बातें जान सकते है। तो चलिए इस बारे में जरा विस्तार से बात करते है।

अपने ब्लड ग्रुप से जाने

अपने ब्लड ग्रुप से जाने अपने आचरण के बारे में.. 

ब्लड ग्रुप A.. यहाँ सबसे पहले हम उन लोगों की बात करते है, जिनका ब्लड ग्रुप A है। बता दे कि ये लोग काफी संवेदनशील और भावुक किस्म के होते है। इसके इलावा ये लोग काफी धैर्यवान और शांत स्वभाव के होते है। इसलिए इन्हे समाज के नियम तोडना भी पसंद नहीं होता। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि ये लोग एक साथ कई सारे काम नहीं कर पाते। इसलिए ये हर चीज को करने में काफी समय भी लगाते है। हालांकि इनके स्वभाव की वजह से ही दूसरे लोग इन्हे काफी पसंद भी करते है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि ये लोग व्यावहारिक रूप से काफी अनुशासन प्रिय होते है।

ब्लड ग्रुप B.. अब हम उन लोगों की बात करते है जिनका ब्लड ग्रुप बी होता है। बता दे कि ये लोग रचनात्मक कार्य करने में अधिक रूचि लेते है। इसके साथ ही ये लोग कोई भी फैसला करने में अधिक समय नहीं लगाते और जो लक्ष्य एक बार सोच लेते है उसे हासिल करके ही रहते है। ये दूसरों के बारे में न केवल अच्छा सोचते है बल्कि उनके प्रति सहानुभूति भी दिखाते है। यही वजह है कि जीवन में इनके काफी विश्वसनीय मित्र बनते है।

ब्लड ग्रुप AB.. गौरतलब है कि ये लोग ए और बी का मिश्रण होते है। इसलिए ये काफी उलझे हुए और दोहरे चरित्र वाले होते है। हालांकि इन लोगों को खुल कर जीना पसंद नहीं होता। इसलिए ये लोग किसी भी अनजान व्यक्ति से ज्यादा बातचीत नहीं करते।

ब्लड ग्रुप O.. अगर हम इस ग्रुप के लोगों की बात करे तो ये लोग खुद को बेहतर भी समझते है और खुल कर जीना भी पसंद करते है। आपको जान कर ख़ुशी होगी कि इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों में कई सारे गुण होते है। जैसे कि नेतृत्व करना, सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्म विश्वास, सतर्क रहना, वफादार और स्वतंत्र विचार आदि कई तरह के गुण मौजूद होते है। तो दोस्तों आप यहाँ अपने ब्लड ग्रुप से जाने कि आखिर आप किस श्रेणी में आते है।

Summary
अपने ब्लड ग्रुप से जाने कि आखिर कैसा है आपका आचरण  Youth Express
Article Name
अपने ब्लड ग्रुप से जाने कि आखिर कैसा है आपका आचरण Youth Express
Description
वैसे तो आपने कई बार जरूरतमंद लोगों को ब्लड डोनेट किया होगा, लेकिन क्या आप जानते है ब्लड ग्रुप से आप अपने बारे में भी काफी कुछ जान सकते है। जी हां अपने ब्लड ग्रुप से जाने कि आखिर क्या आपका आचरण कैसा है। यानि इससे आप अपने आचरण के बारे में बहुत सी दिलचस्प बातें जान सकते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER