स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल्स में से एक “कसौटी जिंदगी की 2” में अनुराग बासु का किरदार निभाने वाले “अभिनेता पार्थ सामथान” और इसी सीरियल से इसी सीरियल में अनुराग बासु की बहन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री पूजा बनर्जी का किसिंग विडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हुए इस किसिंग वीडियो में दोनों लिप लॉक करते हुए नज़र आ रहे हैं। दरअसल यह वायरल वीडियो आॅल्ट बालाजी की एक वेब सीरीज का है।
https://www.instagram.com/p/Bvy2So8F3Aw/?utm_source=ig_web_copy_link
कसौटी जिंदगी के में भाई बहन का किरदार निभाने वाले यह दोनों कलाकारों ने यह साबित कर दिया कि टेलीविजन पर रिश्ता दिखाया जाता है वह असल जिंदगी में वह रिश्ता कुछ और ही होता है। हाल ही में ऑल्ट बालाजी के निर्माता एकता कपूर ने एक वेब सीरीज बनाई है जिसमें अभिनेता पार्थ सामथान और अभिनेत्री पूजा बनर्जी एक साथ काम करते हुए नजर आए। यह वीडियो खुद अभिनेता पार्थ सामथान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था जिसके बाद धीरे-धीरे या वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। दरअसल यह वीडियो वेब सीरीज “कहने को हमसफर हैं” का है जिसमें यह दोनों कलाकार एक बार फिर से अपने फैंस का मन लुभाने के लिए एक साथ नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि कहने को हमसफर हैं का ये दूसरा सीजन है। इस वेब सीरीज में मोना सिंह, रोनित रॉय, गुरदीप कोहली और नीना गुप्ता भी नजर आने वाली हैं। वहीं जहां एक तरफ पार्थ सामथान और पूजा बनर्जी अपने लिप-लॉप को लेकर ट्रोल हो गए, वहीं पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस की नजदीकियों की खबरें भी सामने आ रही है। वहीं वीडियो वायरल और ट्रोल होने के बाद इस पूरे मामले में पूजा बनर्जी का रिएक्शन सामने आया है।
वहीं, दूसरी तरफ अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि “मेरा और पार्थ का किसिंग सीन देख कर सब हैरान हो जाएंगे। ये स्क्रीन पर मेरा पहला लिप-लॉक सीन है। पार्थ और मैं कसौटी ज़िन्दगी की 2 में भाई-बहन हैं, रियल लाइफ में नहीं। हम दोनों अच्छे बॉन्डिंग वाले दोस्त हैं और सब कुछ शेयर करते हैं। पूजा बनर्जी ने आगे कहा कि हन दोनों टीवी एर्टर हैं और हमें हर शो के मुताबिक अपने किदार निभाने होते हैं। अपने काम का बेस्ट से बेस्ट देना होता है और ये आप भी जानते हैं कि अपने काम के साथ ईमानदारी करके कितनी खुशी मिलती है। मैं अपने इस सीन और अपकी बातों को पॉजिटिव तरह से लूंगी। लोग हमारे बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं मतलब हमें बेवजह गंभीरता से ले रहे हैं। लेकिन एक एक्टर के लिए ये बहुत बड़ी बात होती है। हमारे फैंस को समझना चाहिए कि हम असल में भाई-बहन नहीं है। बस शो में अपना किरदार निभा रहे हैं।
गौरतलब है कि, वायरल हुआ किसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया भी देना शुरू कर दिया है उसने इन दोनों को सही साबित किया तो कहीं किसी ने इन दोनों को ट्रोल करते हुए भी नजर आए।