1800 रूपये किलो में बिकने वाला यह काला चावल है बेहद खास

आमतौर पर हमारे भारत देश में ज्यादातर लोग सफेद चावल का ही इस्तेमाल करते है। मगर क्या आपने कभी काले चावलों का इस्तेमाल किया है। जी हां 1800 रूपये किलो में बिकने वाला यह काला चावल वास्तव में काफी खास है। इस चावल की खासियत जानने के लिए आपको पूरी जानकारी ध्यान से पढ़नी पड़ेगी। आपको जान कर हैरानी होगी कि इस चावल का सेवन करने से कई तरह की बड़ी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। अगर खबरों की माने तो यह चावल मणिपुर में पाया जाता है। यह सभी जगहों पर नहीं मिलता। यही वजह है कि इसकी कीमत भी काफी ज्यादा है।

1800 रूपये किलो में

1800 रूपये किलो में बिकते है यह खास चावल..

गौरतलब है कि फ़िलहाल मणिपुर की सरकार वहां के किसानो को आर्थिक लाभ पहुँचाने के लिए इन चावलों के औषधीय गुणों को लोगो तक पहुँचाने की पूरी कोशिश कर रही है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इन चावलों की बड़े जोरो शोरो से ब्रांडिंग की जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इन चावलों का सेवन करने से उच्च रक्तचाप, तनाव, बढ़ा हुआ केलोस्ट्रोल, आर्थराइटिस, कैंसर और एलर्जी जैसी कई बीमारियां दूर होती है। इसका मतलब ये है कि इस चावल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए सच में काफी लाभदायक है।

हैल्थी फ़ूड बच्चो के अच्छे स्वास्थ के लिए- पढ़ें यहाँ

1800 रूपये किलो में

इसके साथ ही जो लोग मोटापे के डर से चावलों का सेवन कम करते है। वह भी अब इस 1800 रूपये किलो में बिकने वाले चावलों का सेवन कर सकते है। वो इसलिए क्यूकि इससे आपका मोटापा बढ़ेगा नहीं बल्कि कम होगा। बता दे कि इसमें फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और कई तरह के एंटी आक्सीडेंट मौजूद होते है। इसलिए अगर हो सके तो एक बार इन चावलों का सेवन जरूर करे। “दोस्तों क्या आपने कभी इन चावलों का स्वाद चखा है या नहीं, ये हमें जरूर बताईयेगा।”

Summary
1800 रूपये किलो में बिकने वाला यह काला चावल है बेहद खास   Youth Express
Article Name
1800 रूपये किलो में बिकने वाला यह काला चावल है बेहद खास Youth Express
Description
आमतौर पर हमारे भारत देश में ज्यादातर लोग सफेद चावल का ही इस्तेमाल करते है। मगर क्या आपने कभी काले चावलों का इस्तेमाल किया है। जी हां 1800 रूपये किलो में बिकने वाला यह काला चावल वास्तव में काफी खास है। इस चावल की खासियत जानने के लिए आपको पूरी जानकारी ध्यान से पढ़नी पड़ेगी। आपको जान कर हैरानी होगी कि इस चावल का सेवन करने से कई तरह की बड़ी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER