बच्चों को अच्छे वा स्वस्थ खाद पदार्थ खाने में कोई भी दिलचस्पी नहीं होती, उन्हें बस बाहर का चटपटा और जंक फ़ूड ही खाने में मज़ा आता। जिसकी वजह से वो ज़्यादतर आस्वस्थ ही रहते। जैसे जैसे बच्चे बड़े होते हैं उनमें खाने को लेकर एक स्वाभाविक पसंद विकसित होने लगती है, जिसे वे सबसे ज्यादा शौक़ से खाते हैं। ये तो हम बड़े जानते ही हैं के हैल्थी फ़ूड बच्चो के स्वास्थ के लिए लाभदायक होता है, लेकिन बच्चो के इस बात का विश्वास दिलाना थोड़ा मुश्किल होता है।
कुछ बुरी आदतें आपके स्वास्थ्य को इस तरह से बर्बाद करती हैं-ज़रूर पढ़ें
यहाँ आज हम व्यंजनों का खज़ाना लाए हैं जो हेल्थी तो है ही साथ साथ आपके बच्चो को भी बहुत पसंद आएगा
हैल्थी फ़ूड बच्चो के लिए- जानें
1. मल्टीग्रेन पिज्जा
एक स्वस्थ मल्टीग्रेन बेस के साथ नियमित पिज्जा बेस को बदलें। केचप के बजाय एक ताजा पेस्टो सॉस का उपयोग करें और कुछ स्वस्थ टॉपिंग का उपयोग करें।
2. रागी कूकीज
रागी कुकीज़ देख कर शयद आपका बच्चा खुश हो जाए। रागी कैल्शियम से भरपूर होता है जो बच्चों के लिए उनके बढ़ते उम्र में उनकी मदद करता है। रागी बेक्ड करने पर भूरे रंग का हो जाता है और चॉकलेट कुकीज़ के जैसा लगता है। आप विविधता के लिए ओट्स और किशमिश कुकीज़ भी आज़मा सकते हैं।
कम समय में घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी नाश्ता
3. कोकोनट बनाना फ्रीटर्स
केले को नींबू और नमक के साथ ब्रेड क्रम्ब्स और डेसिकेटेड नारियल के साथ लेपित किया जाता है और फिर बेक किया जाता है। कारमेलाइज़्ड केले पर शहद डाल कर बच्चो को देंगे तो वो मना नहीं कर पाएंगे।
4. एगलेस आटा केक
दही, दालचीनी, नट्स, गेहूं का आटा और गुड़ – इन सभी को एक साथ मिलकर एक केक बेक्ड किया जा सकता है। और ये आप बच्चो को स्नैक्स के रूप मरीन दे सकते हैं।ये देख कर बच्चे खुश बेहद खुश हो जाएंगे।
5. मशरूम सॉस में गेहूं पास्ता
क्रीमी मशरूम सॉस के साथ घर के बने पास्ता से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है।मैदे की जगह गेहूं का पास्ता चुने और कुछ सीजनल सब्ज़ियों और मशरुम सॉस के साथ बच्चो को पका कर दें। अगर बच्चा सब्ज़ी खाने में आनाकानी करता है तो आप सब्ज़ियों की प्यूरी बना कर सॉस की तरह पास्ता में दाल कर उन्हें खिला सकती हैं।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर




