KIA मोटर्स ने इस समय अपनी आने वाली अपकमिंग गाड़ी यानी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार EV6 की बुकिंग का इंतजार लोगो के लिए अब दूर गया। जहां अब ग्राहक इस कार की बुकिंग आराम से कर पाएंगे। आपको बता दें कि KIA मोटर्स कंपनी इसकी बुकिंग देश के 12 शहरों की 15 डीलरशिप पर करेगी।
इतने लाख रूपये में बुक करनी होगी गाड़ी
हालांकि, जो ग्राहक इस गाड़ी को खरीदना चाह रहे है, उन्हें इसके लिए 3 लाख रुपए का टोकन अमाउंट जमा करना पड़ेगा। फिलहाल इस गाड़ी की बुकिंग कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी लोग कर सकते है। बता दें कि इसकी प्री-बुकिंग आपके लिए इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि कंपनी फिलहाल इसकी सिर्फ 100 यूनिट ही बाजार में बेचेगी। यानी जो ग्राहक इसकी बुकिंग पहले करते हैं उन्हें ये कार पहले मिलेगी। दरअसल, ये KIA की बेहद लग्जरी इलेक्ट्रिक कार भी है।
नहीं हुआ कीमत का ऐलान
यह भी माना जा रहा है कि इसकी बुकिंग कुछ ही मिनट या घंटे में खत्म हो सकती है। हालांकि, अभी कंपनी ने इसकी कीमत का ऐलान नहीं किया है लेकिन किआ की इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदन के लिए किस्मत का बुलंद होना जरूरी है। EV6 के अलावा कंपनी ने EV6 लाइट, EV6 एयर, EV6 वाटर और EV6 अर्थ नाम का ट्रेडमार्क भी करने वाली है।
दिए गए है ये फीचर्स
वहीं, किआ EV6 आती है LED DRLs स्ट्रि, LED हेडलैंप्स, सिंगल स्लैट ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाला चौड़ा एयरडैम, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, ब्लैक्ड-आउट पिलर्स और ORVMs, टेललाइट्स और डुअल टोन बंपर्स के साथ। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, नया दो स्पोक वाला मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, AC के लिए टच कंट्रोल, ट्रांसमिशन के लिए रोटरी डायल और सेंटर कंसोल पर लगा स्टार्ट-स्टॉप बटन भी शामिल किया गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला, टाटा नेक्सन, हुंडई कोना, MG ZS इलेक्ट्रिक से देखने को मिलेगा।